Movie prime

US Navy Event में भाषण देने के बाद डांस करने लगे Donald Trump, वायरल वीडियो ने मचाई धूम!

 
US Navy Event में भाषण देने के बाद डांस करने लगे Donald Trump, वायरल वीडियो ने मचाई धूम!
WhatsApp Channel Join Now
Instagram Profile Join Now

Trump YMCA Dance: अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप (Donald Trump) एक बार फिर चर्चा में हैं। इस बार किसी राजनीतिक बयान को लेकर या दुनिया हिला देने वाले फैसलों को लेकर नहीं, बल्कि अपने डांस मूव्स के कारण! वर्जीनिया (Virginia) में आयोजित अमेरिकी नौसेना (US Navy) के 250वें वर्षगांठ समारोह में ट्रंप ने अपने भाषण के अंत में अचानक फेमस गाने ‘YMCA’ की धुन पर डांस करना शुरू कर दिया। उनका यह वीडियो सोशल मीडिया पर धूम मचा रहा है और लाखों बार देखा जा चुका है।

‘YMCA’ पर थिरके ट्रंप

नेवल स्टेशन नॉरफ़ॉक (Naval Station Norfolk) में रविवार को आयोजित इस कार्यक्रम में जैसे ही ट्रंप ने अपना संबोधन खत्म किया, बैकग्राउंड में ‘YMCA’ गाना बजने लगा। तभी ट्रंप ने मंच पर खड़े-खड़े अपने मशहूर "ट्रंप शफल" डांस मूव्स दिखा दिए। उनके डांस करते ही नौसेना के अधिकारी और मौजूद भीड़ जोरदार तालियों और नारों के साथ झूम उठी।

देर से पहुंचे ट्रंप, मेलानिया की ‘अजीब’ ग्रीटिंग पर भी चर्चा

इस कार्यक्रम में ट्रंप के साथ उनकी पत्नी मेलानिया ट्रंप (Melania Trump) भी मौजूद थीं। उनके साथ डिफेंस सेक्रेटरी पीट हेज़ेथ, नेवी सेक्रेटरी जॉन फेलन, और टेक्सास के रिपब्लिकन सांसद रॉनी जैक्सन भी मौजूद थे, जो ट्रंप के पहले कार्यकाल में व्हाइट हाउस के डॉक्टर रह चुके हैं।

Trump YMCA Dance Viral Video

https://twitter.com/MargoMartin47/status/1974971441583190436?ref_src=twsrc%5Etfw%7Ctwcamp%5Etweetembed%7Ctwterm%5E1974971441583190436%7Ctwgr%5E58af50f2be30fdf61ab16252eba8b48c8aa4a2dc%7Ctwcon%5Es1_&ref_url=https%3A%2F%2Fwww.hindustantimes.com%2Fworld-news%2Fus-news%2Fmake-america-groove-again-trump-goes-viral-for-ymca-dance-at-virginia-navy-event-watch-101759736689569.html

हालांकि, डांस के अलावा ट्रंप और मेलानिया दोनों कुछ विवादों में भी घिर गए। ट्रंप करीब एक घंटे देरी से कार्यक्रम में पहुंचे, जिस पर लोगों ने नाराज़गी जताई। वहीं मेलानिया को लेकर सोशल मीडिया पर चर्चा छिड़ गई कि उन्होंने मंच पर एक “अजीब और ठंडी ग्रीटिंग” दी, जिससे माहौल कुछ असहज हो गया।

Video ने इंटरनेट पर मचाई धूम

ट्रंप के इस “YMCA डांस” वीडियो को अब तक लाखों बार देखा जा चुका है, और यह इंटरनेट पर मीम्स और जोक्स का विषय बन गया है। कई यूज़र्स ने लिखा कि -
“ये वीडियो अब दिमाग़ में हमेशा के लिए बस गया है!”

जहां कुछ लोगों ने इसे “मनोबल बढ़ाने वाला पल” बताया, वहीं विरोधियों ने कहा कि एक राष्ट्रपति के लिए यह “अनुचित और हल्केपन भरा प्रदर्शन” था।

ट्रंप का यह अंदाज़ भले ही विवादास्पद हो, लेकिन यही उनकी राजनीतिक पहचान की खासियत भी है- वो हमेशा कुछ ऐसा करते हैं जो जनता का ध्यान खींच ले। नेवी इवेंट का मंच हो या चुनावी रैली, ट्रंप जानबूझकर “एंटरटेनर-इन-चीफ” की भूमिका में उतरते हैं। उनका यह डांस इस बात का सबूत है कि राजनीति से परे, वो अपनी लोकप्रियता के शोमैन पक्ष को भी खूब भुनाना जानते हैं।

ALSO READ - गाजा पीस डील पर PM मोदी ने की ट्रंप की तारीफ- क्या कम होगी दोनों देशों के बीच की खटास?

Follow Us on X (Twitter), and Join WhatsApp Group