Movie prime

ED: यूको बैंक के पूर्व CMD सुबोध कुमार गोयल गिरफ्तार, 6,200 करोड़ के बैंक धोखाधड़ी और मनी लॉन्ड्रिंग मामले में ED की बड़ी कार्रवाई

 
WhatsApp Channel Join Now
Instagram Profile Join Now

नई दिल्ली I प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने यूको बैंक के पूर्व चेयरमैन और मैनेजिंग डायरेक्टर (CMD) सुबोध कुमार गोयल को 6,200 करोड़ रुपये से अधिक के बैंक ऋण धोखाधड़ी और धन शोधन के मामले में गिरफ्तार किया है। यह मामला कोलकाता स्थित कॉनकास्ट स्टील एंड पावर लिमिटेड (CSPL) से जुड़ा है।

ED ने बताया कि गोयल को 16 मई को उनके आवास से गिरफ्तार किया गया और 17 मई को उन्हें कोलकाता की PMLA अदालत में पेश किया गया, जहां से उन्हें 21 मई तक ED की हिरासत में भेज दिया गया है।

जांच एजेंसी के अनुसार, गोयल के कार्यकाल में CSPL को बड़े पैमाने पर ऋण सुविधाएं स्वीकृत की गईं, जिन्हें बाद में कंपनी और उससे जुड़े समूहों द्वारा डायवर्ट कर हेराफेरी की गई। ED ने दावा किया है कि बदले में गोयल को कंपनी से भारी रिश्वत दी गई।

एजेंसी ने बताया कि गोयल ने इस रिश्वत को वैध दिखाने के लिए फर्जी कंपनियों, व्यक्तियों और अपने परिवार के सदस्यों के नाम पर नकद, संपत्ति, विलासिता की वस्तुएं और अन्य सेवाएं जुटाईं, ताकि धन के आपराधिक स्रोत को छिपाया जा सके। अप्रैल में इस सिलसिले में ED ने गोयल और अन्य के ठिकानों पर छापेमारी भी की थी।

यह मामला CBI की एक प्राथमिकी के आधार पर शुरू हुआ, जिसमें आरोप है कि बिना ब्याज की गणना किए कुल 6,210.72 करोड़ रुपये की राशि का दुरुपयोग किया गया।