शाखो पर पीले पत्ते को, मत तोड़ो
Jun 10, 2026, 17:55 IST
WhatsApp
Channel
Join Now
Facebook
Profile
Join Now
Instagram
Profile
Join Now
शाखो पर; लगे पीले पत्ते को, मत तोड़ो
चंद दिनो में ये, खुद ही झर जायेंगे।
घड़ी दो घड़ी बूढ़ो से भी बतियाओ
फिर; तुमसे बतियाने थे कब आयेंगें।
खर्चा करने दोः बिन कारण हँसने दो
छोड़ तुम्हारे लिये ही ये सब कुछ जायेगें।
कह लेने दो एक बात को बार-बार
फिर; न जाने ये कब चुप हो जायेगे।
ले लो जितनी चाहे आशीष इनसे
कल तस्वीरो में ही नज़र आयेंगे।
सब परहेज छोड़, जो खाये खाने दो
नही; तो श्राद्ध में खाना खाने को चले आयेंगे !
