ईरान के सामने फौजी, अमेरिका के सामने नेता- आखिर क्या खेल खेल गए Asim Munir?
पाकिस्तान में ईरान और अमेरिका की अहम बैठक के दौरान आर्मी चीफ आसिम मुनीर चर्चा में रहे। उन्होंने ईरान के लिए वर्दी और अमेरिका के लिए सूट पहनकर अलग संदेश दिया। इससे साफ हुआ कि पाकिस्तान में असली ताकत सेना के पास है और मुनीर खुद को प्रमुख नेता के रूप में पेश कर रहे हैं।
Asim Munir uniform diplomacy: पाकिस्तान एक बार फिर चर्चा में है। वजह है ईरान और अमेरिका के बीच चल रही अहम बातचीत। दो हफ्ते के सीजफायर के बाद दोनों देशों के बड़े नेता पाकिस्तान पहुंचे। ईरान की तरफ से बड़ी टीम आई, जिसमें संसद स्पीकर और विदेश मंत्री शामिल थे। वहीं अमेरिका की तरफ से उपराष्ट्रपति JD Vance पहुंचे। लेकिन सबसे ज्यादा ध्यान किसने खींचा? पाकिस्तान के प्रधानमंत्री नहीं… बल्कि सेना प्रमुख आसिम मुनीर।
सबकी नजर मुनीर पर क्यों गई?
आमतौर पर ऐसे मेहमानों का स्वागत प्रधानमंत्री या विदेश मंत्री करते हैं। लेकिन यहां खुद आर्मी चीफ आगे नजर आए। यही नहीं, उनका अंदाज़ भी बदलता दिखा।
जब ईरान की टीम आई → मुनीर फौजी वर्दी (Combat Dress) में थे, जब अमेरिका के JD Vance आए → मुनीर सूट-बूट में दिखे
इसका मतलब क्या है?
एक्सपर्ट्स मानते हैं कि ये सब यूं ही नहीं था। ईरान के सामने वर्दी पहनकर उन्होंने ताकत दिखाने की कोशिश की, अमेरिका के सामने सूट पहनकर उन्होंने खुद को नेता और डिप्लोमैट की तरह पेश किया, यानी एक ही दिन में दो अलग मैसेज।
बैकग्राउंड भी समझिए
हाल के सालों में ईरान और पाकिस्तान के बीच तनाव भी रहा है। दोनों देशों ने एक-दूसरे पर मिसाइल और ड्रोन हमले तक किए थे। ऐसे में वर्दी पहनकर मिलना एक तरह से पावर दिखाने का संकेत माना जा रहा है।
असली बात क्या है?
इस पूरे मामले से एक बात साफ दिखती है, पाकिस्तान में असली ताकत किसके पास है। रेड कार्पेट पर JD Vance के साथ चलते हुए Asim Munir ने साफ कर दिया कि फैसले कौन ले रहा है।
