Movie prime

SSC दिल्ली पुलिस कॉन्स्टेबल रिजल्ट जारी, PE, MT और DV के लिए चयन प्रक्रिया शुरू
 

 
 SSC दिल्ली पुलिस कॉन्स्टेबल रिजल्ट जारी, PE, MT और DV के लिए चयन प्रक्रिया शुरू
WhatsApp Channel Join Now
Instagram Profile Join Now

नई दिल्ली। कर्मचारी चयन आयोग (Staff Selection Commission) ने दिल्ली पुलिस कॉन्स्टेबल एग्जीक्यूटिव परीक्षा का परिणाम जारी कर दिया है। जिन उम्मीदवारों ने इस परीक्षा में भाग लिया था, वे अब आयोग की आधिकारिक वेबसाइट ssc.gov.in पर जाकर अपना रिजल्ट देख और डाउनलोड कर सकते हैं।

एसएससी की ओर से रिजल्ट पीडीएफ फॉर्मेट में जारी किया गया है। लिखित परीक्षा में सफल अभ्यर्थियों को अब आगामी चरणों—PE (फिजिकल एंड्योरेंस), MT (मेडिकल टेस्ट) और DV (डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन)—में शामिल होना होगा।

कैसे डाउनलोड करें रिजल्ट पीडीएफ

उम्मीदवार नीचे दिए गए स्टेप्स को फॉलो करके अपना रिजल्ट डाउनलोड कर सकते हैं—

  • एसएससी की आधिकारिक वेबसाइट ssc.gov.in पर जाएं
  • होमपेज पर “Result” सेक्शन पर क्लिक करें
  • “Delhi Police Constable Result 2026” लिंक पर क्लिक करें
  • स्क्रीन पर रिजल्ट पीडीएफ खुल जाएगी
  • भविष्य के लिए इसका प्रिंट आउट अवश्य निकाल लें

कटऑफ लिस्ट भी जारी

एसएससी ने रिजल्ट के साथ कैटेगरी वाइज कटऑफ लिस्ट भी जारी कर दी है। अभ्यर्थी अपनी श्रेणी के अनुसार कटऑफ अंक देख सकते हैं।

लिखित परीक्षा में पास होने के लिए सामान्य वर्ग को 35 प्रतिशत, जबकि एससी, एसटी, ओबीसी और ईडब्ल्यूएस वर्ग के लिए 30 प्रतिशत तथा ईएसएम श्रेणी के लिए 25 प्रतिशत अंक निर्धारित किए गए हैं।

7201 पदों पर होगी भर्ती

इस भर्ती प्रक्रिया के तहत दिल्ली पुलिस (Delhi Police) में कुल 7201 कॉन्स्टेबल एग्जीक्यूटिव पदों पर नियुक्तियां की जाएंगी। अधिक जानकारी के लिए उम्मीदवार आधिकारिक रिजल्ट पीडीएफ देख सकते हैं।