बेवजह आप हमसे सवाल करते है
Updated: Jun 13, 2026, 19:31 IST
WhatsApp
Channel
Join Now
Facebook
Profile
Join Now
Instagram
Profile
Join Now
बेवजह आप क्यूँ सवाल करते है ?
जिस बात का नही कोई जवाब
वो सवाल क्यूँ करते है ?
कहा था उस दिन, आपने
क्या चीज है हम ?
बतायेगें आज कि; क्या चीज है हम
किसी की आँखो में रोशनी बन
ठहर जायेगे हम।
याकिः कितनें दिलो मे बनकर आग
बिना धधके ही; दफन हो जायेगे हम
ढूँढेंगें आप हमे फिर; किनारे-किनारे
पास होगे जो; नजदीक आयेंगें हम !
एक भीगी सी मुस्कान बिखेर; फिर
फूलों की माफिक छुप जायेंगें हम
या कि; सुगंध बन
भरी महफिल से उड जायेंगें हम
पुकारेगे आप हमे फिर; किनारे-किनारे
पास होगे जो नजदीक आयेगे हम !
