Movie prime

29 जून को UPSSSC मुख्य परीक्षा, 19,966 अभ्यर्थी देंगे कनिष्ठ सहायक और लिपिक की परीक्षा

 
29 जून को UPSSSC मुख्य परीक्षा, 19,966 अभ्यर्थी देंगे कनिष्ठ सहायक और लिपिक की परीक्षा
WhatsApp Channel Join Now
Instagram Profile Join Now

UPSSSC: उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UPSSSC) द्वारा आयोजित कनिष्ठ सहायक, कनिष्ठ लिपिक एवं सहायक स्तर-तृतीय की मुख्य परीक्षा 29 जून को वाराणसी में भी होगी। इस परीक्षा में 19,966 अभ्यर्थी शामिल होंगे। परीक्षा सुबह 10 बजे से दो घंटे की 1 पाली में आयोजित की जाएगी। इसे सकुशल संपन्न कराने के लिए जिले में 42 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं।

कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के साथ होगी परीक्षा

UPSSSC परीक्षा की पारदर्शिता और सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए व्यापक इंतजाम किए गए हैं। एडीएम सिटी को नोडल अधिकारी नियुक्त किया गया है। प्रत्येक परीक्षा केंद्र पर सेक्टर और स्टैटिक मजिस्ट्रेट तैनात होंगे। चयन आयोग के मुख्य सचिव के निर्देश पर सभी 42 केंद्रों पर दो-दो सशस्त्र पुलिसकर्मियों के साथ कम से कम दो महिला और तीन पुरुष पुलिसकर्मी तैनात किए जाएंगे।

नकल पर सख्ती, साइबर कैफे रहेंगे बंद

परीक्षा के दौरान नकल माफिया पर नकेल कसने के लिए विशेष तैयारियां की गई हैं। UPSSSC परीक्षा केंद्रों के आसपास साइबर कैफे और फोटो स्टेट की दुकानें बंद रहेंगी। विशेष कार्य बल (STF) और इंटेलीजेंस को सक्रिय कर दिया गया है। सोशल मीडिया पर नजर रखने के साथ-साथ पूर्व में पकड़े गए नकल माफिया गिरोह भी STF के रडार पर हैं।