Movie prime

AFCAT 2026: नोटिफिकेशन जारी, इंडियन एयरफोर्स में भर्ती के लिए इस डेट से शुरू होंगे आवेदन फॉर्म

 
 AFCAT 2026: नोटिफिकेशन जारी, इंडियन एयरफोर्स में भर्ती के लिए इस डेट से शुरू होंगे आवेदन फॉर्म
WhatsApp Channel Join Now
Instagram Profile Join Now

नई दिल्ली I भारतीय वायुसेना (Indian Air Force) में देशसेवा करने के इच्छुक युवाओं के लिए बड़ी खुशखबरी! AFCAT (Air Force Common Admission Test) 01/2026 बैच के लिए भर्ती नोटिफिकेशन जारी कर दिया गया है। इस परीक्षा के माध्यम से फ्लाइंग ब्रांच, ग्राउंड ड्यूटी (टेक्निकल) और ग्राउंड ड्यूटी (नॉन-टेक्निकल) ब्रांच में शामिल होने का अवसर मिलेगा। कोर्स जनवरी 2027 से शुरू होगा।

आवेदन प्रक्रिया 10 नवंबर 2025 से सुबह 11 बजे शुरू हो रही है और अंतिम तिथि 9 दिसंबर 2025 रात 11:30 बजे तक है। इच्छुक उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट afcat.cdac.in पर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। यह राष्ट्रीय स्तर की परीक्षा है, जिसे वायुसेना साल में दो बार आयोजित करती है।

AFCAT 2026: प्रमुख डिटेल्स

- परीक्षा का नाम: एयरफोर्स कॉमन एडमिशन टेस्ट (AFCAT) 01/2026
- ब्रांच: फ्लाइंग ब्रांच, ग्राउंड ड्यूटी (टेक्निकल एवं नॉन-टेक्निकल)
- कोर्स शुरू होने की तिथि: जनवरी 2027
- आवेदन शुरू: 10 नवंबर 2025 (सुबह 11 बजे से)
- आवेदन की अंतिम तिथि: 9 दिसंबर 2025 (रात 11:30 बजे तक)
- आधिकारिक वेबसाइट: afcat.cdac.in
- आवेदन मोड: केवल ऑनलाइन

शैक्षिक योग्यता
- फ्लाइंग ब्रांच: 12वीं में फिजिक्स और मैथ्स के साथ पास, ग्रेजुएशन या समकक्ष में न्यूनतम 60% अंक।
- ग्राउंड ड्यूटी (टेक्निकल): इंजीनियरिंग/टेक्नोलॉजी में डिग्री।
- ग्राउंड ड्यूटी (नॉन-टेक्निकल): किसी भी विषय में ग्रेजुएशन के साथ न्यूनतम 60% अंक।

आयु सीमा

- फ्लाइंग ब्रांच: 20 से 24 वर्ष।
- ग्राउंड ड्यूटी: 20 से 26 वर्ष।

आवेदन कैसे करें?

1. आधिकारिक वेबसाइट afcat.cdac.in पर जाएं।
2. होमपेज पर 'AFCAT 1 2026 Apply Online' लिंक पर क्लिक करें।
3. ईमेल आईडी और मोबाइल नंबर से रजिस्ट्रेशन पूरा करें।
4. व्यक्तिगत और शैक्षिक जानकारी भरें।
5. फोटो, हस्ताक्षर और जरूरी दस्तावेज स्कैन करके अपलोड करें।
6. निर्धारित आवेदन शुल्क जमा करें।
7. फॉर्म सबमिट करने के बाद प्रिंटआउट निकाल लें।