अग्निवीर भर्ती 2026: 15 मई को जारी होंगे एडमिट कार्ड, 1 जून से शुरू होगी परीक्षा
नई दिल्ली। इंडियन आर्मी अग्निवीर भर्ती 2026 कॉमन एंट्रेंस टेस्ट (CEE) के लिए आवेदन करने वाले अभ्यर्थियों के लिए अहम अपडेट सामने आया है। सेना की आधिकारिक वेबसाइट joinindianarmy.nic.in के अनुसार, अग्निवीर भर्ती परीक्षा के एडमिट कार्ड 15 मई 2026 से डाउनलोड के लिए उपलब्ध करा दिए जाएंगे।
अभ्यर्थी अपने लॉगिन डिटेल्स के माध्यम से ऑनलाइन एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकेंगे। इसके साथ ही उम्मीदवारों को उनके रजिस्टर्ड ईमेल आईडी पर भी एडमिट कार्ड डाउनलोड करने का लिंक भेजा जाएगा, जिससे वे सीधे हॉल टिकट प्राप्त कर सकेंगे।
रद्द हुए आवेदन की फीस भी होगी वापस
जिन अभ्यर्थियों के आवेदन फॉर्म किसी कारणवश रद्द कर दिए गए हैं, उनकी फीस भी 15 मई 2026 को वापस कर दी जाएगी। यह राशि उसी बैंक खाते में ट्रांसफर की जाएगी, जिससे भुगतान किया गया था। यदि किसी ने साइबर कैफे के माध्यम से आवेदन किया है, तो वे वहां से भी अपनी राशि प्राप्त कर सकते हैं।
ऐसे करें एडमिट कार्ड डाउनलोड
एडमिट कार्ड जारी होने के बाद अभ्यर्थी इन आसान स्टेप्स को फॉलो करें:
- सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं
- होम पेज पर एडमिट कार्ड लिंक पर क्लिक करें
- लॉगिन डिटेल्स दर्ज कर सबमिट करें
- स्क्रीन पर एडमिट कार्ड दिखाई देगा
- इसे डाउनलोड कर प्रिंट निकाल लें
परीक्षा में ये दस्तावेज जरूरी
परीक्षा केंद्र पर जाते समय अभ्यर्थियों को एडमिट कार्ड के साथ एक वैध फोटो पहचान पत्र साथ ले जाना अनिवार्य होगा। बिना एडमिट कार्ड और आईडी के परीक्षा हॉल में प्रवेश नहीं दिया जाएगा। पहचान पत्र के रूप में आधार कार्ड, पैन कार्ड, वोटर आईडी, ड्राइविंग लाइसेंस या पासपोर्ट का उपयोग किया जा सकता है।
1 जून से 15 जून तक होगी परीक्षा
इंडियन आर्मी अग्निवीर भर्ती परीक्षा का आयोजन 1 जून से 15 जून 2026 के बीच देशभर के निर्धारित परीक्षा केंद्रों पर किया जाएगा।
