Movie prime

BHU PhD Admission 2026-27: 1500 पीएचडी सीटों पर प्रवेश की तैयारी पूरी, जल्द शुरू होगा आवेदन

 
BHU में नौकरी
WhatsApp Channel Join Now
Instagram Profile Join Now

काशी हिंदू विश्वविद्यालय (BHU) में शैक्षणिक सत्र 2026-27 के लिए पीएचडी में प्रवेश प्रक्रिया जल्द शुरू होने जा रही है। विश्वविद्यालय ने करीब 1500 सीटों पर दाखिले के लिए 69 पेज की प्रवेश बुलेटिन जारी कर दी है। बीएचयू के ऑनलाइन पोर्टल पर अगले 24 से 48 घंटे में आवेदन प्रक्रिया शुरू होने की संभावना है। अभ्यर्थियों को आवेदन के लिए करीब 20 दिनों का समय दिया जा सकता है।

पीएचडी में प्रवेश के लिए अलग-अलग श्रेणियों के अभ्यर्थियों के लिए नियम तय किए गए हैं। यूजीसी, सीएसआईआर, आईसीएमआर, डीबीटी या किसी अन्य राष्ट्रीय एजेंसी से जेआरएफ प्राप्त अभ्यर्थी जेआरएफ मोड में आवेदन कर सकेंगे। आवेदन की अंतिम तिथि तक फेलोशिप की वैधता जरूरी होगी। इस श्रेणी में चयन के लिए साक्षात्कार को 100 प्रतिशत वेटेज दिया जाएगा।

वहीं, यूजीसी या सीएसआईआर नेट उत्तीर्ण अभ्यर्थी भी आवेदन कर सकेंगे। इसमें जेआरएफ, असिस्टेंट प्रोफेसरशिप और केवल पीएचडी के लिए पात्र अभ्यर्थी शामिल होंगे। आवेदन की तिथि तक नेट स्कोर एक वर्ष से अधिक पुराना नहीं होना चाहिए। इस श्रेणी में नेट परीक्षा के परसेंटाइल को 70 प्रतिशत और साक्षात्कार को 30 प्रतिशत वेटेज दिया जाएगा। उपलब्ध सीटों के सापेक्ष अधिकतम 10 से 15 अभ्यर्थियों को साक्षात्कार के लिए बुलाया जाएगा।

सामान्य अभ्यर्थियों के लिए स्नातकोत्तर में न्यूनतम 55 प्रतिशत अंक अनिवार्य होंगे, जबकि मैनेजमेंट विषय में न्यूनतम 60 प्रतिशत अंक निर्धारित किए गए हैं।

फीस भी निर्धारित

फुलटाइम पीएचडी के लिए एकमुश्त पंजीकरण शुल्क 2500 रुपये और प्रत्येक सेमेस्टर के लिए 2000 रुपये शुल्क देना होगा। आवेदन शुल्क सामान्य, ईडब्ल्यूएस और ओबीसी अभ्यर्थियों के लिए 600 रुपये, जबकि एससी-एसटी अभ्यर्थियों के लिए 300 रुपये निर्धारित किया गया है। सभी विभागों और संकायों में साक्षात्कार 30 अंकों का होगा।

कृषि विज्ञान संस्थान में ICAR-SRF (PhD) 2026 और GATE-2026 उत्तीर्ण अभ्यर्थियों को भी संबंधित मोड में आवेदन का अवसर मिलेगा।

इसके अलावा सरकारी विभाग, पीएसयू या प्रतिष्ठित निजी उद्योग में वरिष्ठ प्रबंधन पद पर कार्यरत अभ्यर्थियों के लिए कम से कम 12 वर्ष का कार्य अनुभव और 43 वर्ष की आयु की शर्त रखी गई है। आवेदन की तारीख और विस्तृत कार्यक्रम बीएचयू के ऑनलाइन पोर्टल पर जारी होने के बाद स्पष्ट होगा।11:21 AM