Movie prime

रेलवे में 1644 पदों पर निकली बंपर भर्ती, बिना परीक्षा मिलेगी नौकरी

 
रेलवे में 1644 पदों पर निकली बंपर भर्ती, बिना परीक्षा मिलेगी नौकरी
WhatsApp Channel Join Now
Instagram Profile Join Now

New Delhi : रेलवे में नौकरी की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए बड़ी खुशखबरी है। South East Central Railway ने 2026-27 सत्र के लिए ट्रेड अप्रेंटिस के 1644 पदों पर भर्ती का नोटिफिकेशन जारी कर दिया है। खास बात यह है कि इस भर्ती में न कोई लिखित परीक्षा होगी और न ही इंटरव्यू लिया जाएगा। उम्मीदवारों का चयन सीधे मेरिट लिस्ट के आधार पर किया जाएगा।

कई ट्रेडों में निकली भर्ती

रेलवे की इस भर्ती में फिटर, इलेक्ट्रीशियन, वेल्डर, मशीनिस्ट, सीओपीए, डीजल मैकेनिक, रेफ्रिजरेशन एवं एसी मैकेनिक, स्टेनोग्राफर हिंदी और अंग्रेजी समेत कई ट्रेड शामिल हैं।

- रायपुर डिवीजन: 1363 पद

- वैगन रिपेयर शॉप रायपुर: 281 पद

सबसे ज्यादा वैकेंसी फिटर, इलेक्ट्रीशियन और वेल्डर ट्रेड में निकाली गई है।

योग्यता और आयु सीमा

इन पदों पर आवेदन के लिए उम्मीदवार का किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड से 10वीं पास होना जरूरी है। साथ ही 10वीं में कम से कम 50% अंक होने चाहिए।

इसके अलावा संबंधित ट्रेड में NCVT/SCVT से मान्यता प्राप्त ITI सर्टिफिकेट होना अनिवार्य है।

- न्यूनतम आयु: 15 वर्ष

- अधिकतम आयु: 24 वर्ष

आयु की गणना 5 मई 2026 के आधार पर होगी। आरक्षित वर्गों को नियमानुसार छूट मिलेगी।

- SC/ST: 5 साल की छूट

- OBC: 3 साल की छूट

बिना परीक्षा ऐसे होगा चयन

इस भर्ती की सबसे बड़ी खासियत यह है कि इसमें कोई लिखित परीक्षा या इंटरव्यू नहीं होगा। चयन 10वीं और ITI में प्राप्त अंकों के आधार पर तैयार मेरिट लिस्ट से किया जाएगा।

मेरिट बनाते समय 10वीं और ITI दोनों के अंकों को बराबर वेटेज दिया जाएगा। इसके बाद चयनित उम्मीदवारों को डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन और मेडिकल टेस्ट के लिए बुलाया जाएगा। 

ऐसे करें आवेदन

उम्मीदवार Apprenticeship India Portal या SECR की ऑफिशियल वेबसाइट पर जाकर आवेदन कर सकते हैं। इच्छुक उम्मीदवार 4 जून 2026 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।

आवेदन प्रक्रिया

1. पोर्टल पर जाकर रजिस्ट्रेशन करें।

2. लॉगिन करके “SECR Raipur” सर्च करें।

3. अपने ट्रेड के अनुसार आवेदन लिंक पर क्लिक करें।

4. मांगी गई जानकारी भरें।

5. 10वीं की मार्कशीट, ITI सर्टिफिकेट, आधार कार्ड, फोटो और सिग्नेचर अपलोड करें।

6. फॉर्म सबमिट करने से पहले सभी जानकारी चेक करें।

7. आवेदन पत्र का प्रिंटआउट सुरक्षित रखें।