CBSE 12वीं रिजल्ट 2026: 85.20% छात्र हुए पास, 15 जुलाई को होगी कंपार्टमेंट परीक्षा
नई दिल्ली। Central Board of Secondary Education (CBSE) ने कक्षा 12वीं बोर्ड परीक्षा 2026 का स्ट्रीम वाइज रिजल्ट जारी कर दिया है। इस वर्ष कुल उत्तीर्ण प्रतिशत 85.20% दर्ज किया गया है। रिजल्ट में छात्राओं ने एक बार फिर छात्रों से बेहतर प्रदर्शन किया है। छात्राओं का पास प्रतिशत 88.86% रहा, जबकि छात्रों का पास प्रतिशत 82.13% दर्ज किया गया।
सीबीएसई द्वारा जारी आंकड़ों के अनुसार इस साल करीब 1,63,800 छात्रों की कंपार्टमेंट आई है। ऐसे छात्र जो एक या दो विषयों में फेल हुए हैं, उन्हें परेशान होने की जरूरत नहीं है। बोर्ड ऐसे छात्रों को कंपार्टमेंट परीक्षा के माध्यम से दोबारा मौका देगा, जिससे वे अपने अंकों में सुधार कर सकें।
15 जुलाई को होगी कंपार्टमेंट परीक्षा
सीबीएसई ने जानकारी दी है कि कंपार्टमेंट परीक्षा का आयोजन 15 जुलाई 2026 को देशभर के विभिन्न परीक्षा केंद्रों पर किया जाएगा। इस परीक्षा में वे छात्र भी शामिल हो सकते हैं जो अपने नंबर बेहतर करना चाहते हैं।
2 जून से शुरू होंगे रजिस्ट्रेशन
कंपार्टमेंट परीक्षा के लिए रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया 2 जून 2026 से शुरू होगी। आवेदन केवल ऑनलाइन माध्यम से स्वीकार किए जाएंगे। बोर्ड की ओर से जल्द ही विस्तृत नोटिफिकेशन जारी किया जाएगा, जिसमें आवेदन प्रक्रिया, फीस और परीक्षा से जुड़ी अन्य महत्वपूर्ण जानकारियां दी जाएंगी।
