CBSE Class 12th Result 2026: रिजल्ट डेट को लेकर आया बड़ा अपडेट, इस आ सकता है परिणाम
केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड की 12वीं कक्षा के रिजल्ट का इंतजार लाखों छात्र और अभिभावक कर रहे हैं। छात्र लगातार बोर्ड की वेबसाइट पर नजर बनाए हुए हैं कि आखिर रिजल्ट कब जारी होगा। देश के कई राज्य बोर्ड पहले ही 10वीं और 12वीं के परिणाम घोषित कर चुके हैं। वहीं CBSE भी 10वीं का रिजल्ट जारी कर चुका है। ऐसे में अब सभी की नजरें CBSE Class 12th Result 2026 पर टिकी हुई हैं।
कब आ सकता है CBSE 12वीं का रिजल्ट?
मीडिया रिपोर्ट्स और पिछले वर्षों के ट्रेंड्स के अनुसार, CBSE 12वीं का रिजल्ट मई के दूसरे या तीसरे सप्ताह में जारी कर सकता है। बताया जा रहा है कि कॉपियों का मूल्यांकन कार्य लगभग अंतिम चरण में पहुंच चुका है और बोर्ड की ओर से प्रक्रिया तय समय पर पूरी की जा रही है। बोर्ड ने यह भी साफ किया है कि मूल्यांकन में किसी तरह की देरी या तकनीकी समस्या नहीं है।
सोशल मीडिया अफवाहों से रहें सावधान
सोशल मीडिया पर रिजल्ट डेट और मूल्यांकन प्रक्रिया को लेकर कई तरह की अफवाहें चल रही हैं। इस पर बोर्ड ने स्पष्ट किया है कि ऑन-स्क्रीन मार्किंग (OSM) सिस्टम पूरी तरह सुचारु रूप से काम कर रहा है। छात्रों को सलाह दी गई है कि वे सिर्फ आधिकारिक वेबसाइट्स: CBSE Official Website, CBSE Results Portal
पर ही भरोसा करें।
DigiLocker और UMANG पर भी मिलेगा रिजल्ट
छात्र अपना रिजल्ट और माइग्रेशन सर्टिफिकेट DigiLocker और UMANG ऐप के जरिए भी डाउनलोड कर सकेंगे।
बोर्ड जल्द ही छात्रों के लिए सिक्योरिटी पिन जारी करेगा, जिसकी मदद से डिजिटल दस्तावेज एक्सेस किए जा सकेंगे।
ऐसे करें CBSE 12वीं रिजल्ट डाउनलोड
DigiLocker वेबसाइट या ऐप खोलें।
आधार लिंक मोबाइल नंबर से लॉग इन करें।
OTP डालकर अकाउंट वेरिफाई करें।
होमपेज पर “CBSE XII Marksheet” सर्च करें।
रोल नंबर और जरूरी जानकारी भरें।
मार्कशीट स्क्रीन पर दिखाई देगी।
इसे डाउनलोड या प्रिंट कर लें।
