CRPF भर्ती 2026: CRPF में ड्राइवर से लेकर कुक तक की भर्ती, 10वीं पास भी कर सकते हैं अप्लाई
New Delhi : सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए बड़ी खुशखबरी है। केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल ने वर्ष 2026 के लिए कांस्टेबल भर्ती का आधिकारिक नोटिफिकेशन जारी कर दिया है। इस भर्ती के तहत कुल 9,195 पदों पर नियुक्तियां की जाएंगी। खास बात यह है कि इसमें पुरुष और महिला दोनों उम्मीदवार आवेदन कर सकते हैं।
आवेदन प्रक्रिया 20 अप्रैल 2026 से शुरू होगी और 19 मई 2026 तक चलेगी। ऐसे में इच्छुक अभ्यर्थियों को समय रहते आवेदन करने की सलाह दी गई है।
किन पदों पर होगी भर्ती
इस भर्ती अभियान के तहत अलग-अलग ट्रेड्स और तकनीकी पद शामिल हैं। कुल 9,195 पदों में 9,096 पद पुरुषों के लिए, 79 पद महिलाओं के लिए और 20 पद पायनियर विंग के लिए निर्धारित किए गए हैं।
इनमें ड्राइवर, कुक, कारपेंटर, टेलर, बार्बर, वॉशरमैन, सफाई कर्मचारी समेत कई अन्य तकनीकी पद शामिल हैं।
महत्वपूर्ण तिथियां
- आवेदन शुरू: 20 अप्रैल 2026
- आवेदन की अंतिम तिथि: 19 मई 2026
- फीस जमा करने की अंतिम तिथि: 19 मई 2026
योग्यता और आयु सीमा
आवेदन के लिए उम्मीदवार का भारतीय नागरिक होना और कम से कम 10वीं पास होना अनिवार्य है। कुछ तकनीकी पदों के लिए आईटीआई या संबंधित अनुभव भी मांगा जा सकता है।
- ड्राइवर पद: 21 से 27 वर्ष
- अन्य पद: 18 से 23 वर्ष
- आरक्षित वर्ग को सरकारी नियमों के अनुसार आयु में छूट दी जाएगी।
चयन प्रक्रिया
चयन प्रक्रिया कई चरणों में पूरी होगी, जिसमें शारीरिक दक्षता परीक्षा (PET), शारीरिक मानक परीक्षा (PST), कंप्यूटर आधारित परीक्षा (CBT), ट्रेड/स्किल टेस्ट, दस्तावेज सत्यापन और मेडिकल परीक्षण शामिल हैं।
कैसे करें आवेदन
उम्मीदवार भर्ती के लिए आधिकारिक वेबसाइट rect.crpf.gov.in पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।
- वेबसाइट पर जाकर Constable Recruitment 2026 लिंक पर क्लिक करें
- रजिस्ट्रेशन कर आवेदन फॉर्म भरें
- जरूरी दस्तावेज अपलोड करें
- आवेदन शुल्क जमा कर फॉर्म सबमिट करें
यह भर्ती उन युवाओं के लिए सुनहरा मौका है, जो देश की सेवा के साथ-साथ एक स्थिर सरकारी करियर बनाना चाहते हैं।
