Movie prime

CTET फरवरी 2026 नोटिफिकेशन जारी: आज से ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया शुरू

 
 CTET फरवरी 2026 नोटिफिकेशन जारी: आज से ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया शुरू
WhatsApp Channel Join Now
Instagram Profile Join Now

नई दिल्ली I केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) ने गुरुवार को केंद्रीय शिक्षक पात्रता परीक्षा (CTET) फरवरी 2026 सत्र की आधिकारिक अधिसूचना जारी कर दी है। यह परीक्षा कक्षा 1 से 8 तक के शिक्षक बनने के इच्छुक उम्मीदवारों की पात्रता जांचने के लिए आयोजित की जाती है।

आवेदन प्रक्रिया आज से शुरू  

इच्छुक अभ्यर्थी आज 27 नवंबर 2025 से 18 दिसंबर 2025 (रात 11:59 बजे तक) आधिकारिक वेबसाइट ctet.nic.in के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। आवेदन शुल्क भी 18 दिसंबर तक ही जमा किया जा सकेगा।

परीक्षा तिथि और समय 
 
CTET फरवरी 2026 परीक्षा 8 फरवरी 2026 (रविवार) को दो पालियों में देशभर के विभिन्न केंद्रों पर ऑफलाइन (पेन-पेपर) मोड में होगी:

- पेपर-II (कक्षा 6 से 8 के लिए): सुबह 9:30 बजे से दोपहर 12:00 बजे तक  
- पेपर-I (कक्षा 1 से 5 के लिए): दोपहर 2:30 बजे से शाम 5:00 बजे तक  

दोनों पेपरों की अवधि 2 घंटे 30 मिनट होगी।

महत्वपूर्ण तिथियां एक नजर में  
- ऑनलाइन आवेदन शुरू: 27 नवंबर 2025  
- आवेदन की अंतिम तिथि: 18 दिसंबर 2025 (11:59 PM)  
- शुल्क भुगतान की अंतिम तिथि: 18 दिसंबर 2025  
- ऑनलाइन सुधार विंडो: 23 से 26 दिसंबर 2025  
- एडमिट कार्ड जारी: परीक्षा से 2 दिन पहले  
- परीक्षा तिथि: 8 फरवरी 2026

आवेदन शुल्क  
- सामान्य/OBC (NCL):  
  – केवल एक पेपर: ₹1000  
  – दोनों पेपर: ₹1200  
- SC/ST/दिव्यांग:  
  – केवल एक पेपर: ₹500  
  – दोनों पेपर: ₹600  
(बैंक द्वारा लागू GST अतिरिक्त)

न्यूनतम योग्यता  
पेपर-I (प्राइमरी स्टेज):  
- 10+2 कम से कम 50% अंकों के साथ + 2 वर्षीय डिप्लोमा इन एलीमेंट्री एजुकेशन (D.El.Ed) या 4 वर्षीय B.El.Ed या अंतिम वर्ष में होना चाहिए।  
(45% अंकों के साथ भी कुछ शर्तों में मान्य)

पेपर-II (एलिमेंट्री स्टेज):  
- स्नातक + 2 वर्षीय D.El.Ed या 1 वर्षीय B.Ed या अंतिम वर्ष में होना चाहिए।  
(50% अंकों के साथ स्नातक करने पर B.Ed अनिवार्य)

सीटेट प्रमाण-पत्र अब आजीवन वैध है। जो उम्मीदवार पहले से प्रमाण-पत्र रखते हैं, वे भी अपने अंकों को बेहतर करने के लिए फिर से परीक्षा दे सकते हैं। अधिक जानकारी और आवेदन के लिए आधिकारिक वेबसाइट ctet.nic.in पर जाएं।