Movie prime

CTET Result 2026 जारी: केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड ने घोषित किए परिणाम, ऐसे करें चेक
 

 
 CTET Result 2026 जारी: केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड ने घोषित किए परिणाम, ऐसे करें चेक
WhatsApp Channel Join Now
Instagram Profile Join Now

केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) ने सीटीईटी (CTET) 2026 परीक्षा के परिणाम आधिकारिक वेबसाइट ctet.nic.in पर जारी कर दिए हैं। जिन उम्मीदवारों ने परीक्षा दी थी, वे अब ctet.nic.in और cbseresults.nic.in पर जाकर अपना रिजल्ट आसानी से चेक कर सकते हैं। पहले से ही संभावना जताई जा रही थी कि परिणाम मार्च के अंत तक घोषित कर दिए जाएंगे, और अब 30 मार्च 2026, सोमवार को परिणाम जारी कर दिए गए हैं। यह परीक्षा फरवरी और मार्च में आयोजित की गई थी।

ऐसे करें CTET रिजल्ट 2026 चेक

उम्मीदवार निम्न आसान स्टेप्स को फॉलो करके अपना परिणाम देख सकते हैं:

  • सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट ctet.nic.in पर जाएं।
  • होमपेज पर “Latest News” सेक्शन में जाएं।
  • “CTET FEB 2026 Result” लिंक पर क्लिक करें।
  • अपना रोल नंबर दर्ज कर लॉगिन करें।
  • स्क्रीन पर आपका रिजल्ट दिखाई देगा, जिसे आप डाउनलोड भी कर सकते हैं।

पास होने के लिए न्यूनतम अंक (कटऑफ)

सीबीएसई द्वारा आयोजित यह परीक्षा 7 और 8 फरवरी तथा 1 मार्च को हुई थी, जबकि प्रोविजनल आंसर की 12 मार्च को जारी की गई थी।

* जनरल (UR) वर्ग के उम्मीदवारों को पास होने के लिए कम से कम 60% यानी 150 में से 90 अंक लाना जरूरी है।
* ओबीसी/एससी/एसटी/पीडब्ल्यूडी वर्ग के उम्मीदवारों के लिए न्यूनतम 55% यानी 82 अंक निर्धारित हैं।

क्या है योग्यता?

  • पेपर 1 पास करने वाले उम्मीदवार कक्षा 1 से 5 तक पढ़ाने के लिए योग्य माने जाएंगे।
  • पेपर 2 पास करने वाले उम्मीदवार कक्षा 6 से 8 तक पढ़ाने के लिए पात्र होंगे।

उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे अपना स्कोरकार्ड डाउनलोड कर सुरक्षित रखें, क्योंकि भविष्य में यह आवश्यक दस्तावेज के रूप में काम आएगा।