Movie prime

CTET सितंबर 2026: आवेदन प्रक्रिया आज से शुरू, परीक्षा 6 सितंबर को
 

 
 CTET सितंबर 2026: आवेदन प्रक्रिया आज से शुरू, परीक्षा 6 सितंबर को
WhatsApp Channel Join Now
Instagram Profile Join Now

नई दिल्ली। केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) ने सेंट्रल टीचर एलिजिबिलिटी टेस्ट (CTET) सितंबर 2026 सत्र की अधिसूचना जारी कर दी है। ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया आज 11 मई 2026 से शुरू हो गई है। इच्छुक और योग्य उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट ctet.nic.in और cbse.gov.in के माध्यम से परीक्षा के लिए आवेदन कर सकते हैं।

CTET की 22वीं Edition का आयोजन 6 सितंबर 2026 (रविवार) को पेपर I और पेपर II के लिए किया जाएगा। परीक्षा देशभर के 132 शहरों में 27 भाषाओं में आयोजित होगी।

महत्वपूर्ण तिथियां:
- ऑनलाइन आवेदन शुरू: 11 मई 2026
- आवेदन पत्र जमा करने की अंतिम तिथि: 10 जून 2026 (रात 11:59 बजे तक)
- शुल्क भुगतान की अंतिम तिथि: 10 जून 2026 (रात 11:59 बजे तक)
- सुधार विंडो: 15 जून से 18 जून 2026
- प्रवेश पत्र जारी: परीक्षा से दो दिन पहले
- परीक्षा तिथि: 6 सितंबर 2026
- परिणाम घोषणा: अक्टूबर 2026 के अंत तक (संभावित)

बोर्ड ने स्पष्ट किया है कि यदि आवेदकों की संख्या अधिक हुई तो परीक्षा 5 सितंबर 2026 को भी आयोजित की जा सकती है।

परीक्षा शहर चुनने का विकल्प नहीं

CBSE ने उम्मीदवारों को स्पष्ट कर दिया है कि आवेदन भरते समय परीक्षा शहर चुनने का विकल्प नहीं दिया जाएगा। परीक्षा शहर बोर्ड द्वारा रैंडम आधार पर तय किया जाएगा और किसी भी स्थिति में शहर बदलने के अनुरोध स्वीकार नहीं किए जाएंगे।

उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे आधिकारिक वेबसाइट पर नियमित रूप से अपडेट चेक करते रहें और आवेदन से संबंधित सभी जानकारी सावधानीपूर्वक भरें।