Movie prime

CUET UG 2025 का रिजल्ट जारी, आधिकारिक वेबसाइट पर ऐसे करें स्कोरकार्ड डाउनलोड

 
CUET UG 2025 का रिजल्ट जारी, आधिकारिक वेबसाइट पर ऐसे करें स्कोरकार्ड डाउनलोड
WhatsApp Channel Join Now
Instagram Profile Join Now

नई दिल्ली। नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) ने आज, 4 जुलाई 2025 को कॉमन यूनिवर्सिटी एंट्रेंस टेस्ट (CUET UG) 2025 का परिणाम आधिकारिक वेबसाइट [cuet.nta.nic.in](https://cuet.nta.nic.in) पर जारी कर दिया है। इस परीक्षा में भाग लेने वाले 13 लाख से ज्यादा छात्र-छात्राओं का इंतजार अब समाप्त हो गया है।

CUET उम्मीदवार अपने एप्लीकेशन नंबर और जन्मतिथि की मदद से लॉग इन कर स्कोरकार्ड डाउनलोड कर सकते हैं। स्कोरकार्ड में विषयवार अंक, पर्सेंटाइल और क्वालिफाइंग स्टेटस जैसी अहम जानकारियां दी गई हैं।

ऐसे करें CUET UG 2025 स्कोरकार्ड डाउनलोड:

1. सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट [cuet.nta.nic.in](https://cuet.nta.nic.in) पर जाएं।

2. 'Common University Entrance Test \[CUET (UG)-2025]' लिंक पर क्लिक करें।

3. एक नई विंडो खुलेगी।

4. अपनी आवेदन संख्या और पासवर्ड/जन्मतिथि दर्ज करें।

5. सबमिट बटन पर क्लिक करें।

6. स्क्रीन पर आपका CUET UG 2025 स्कोरकार्ड दिखाई देगा, जिसे आप डाउनलोड और प्रिंट कर सकते हैं।

देशभर के विश्वविद्यालयों में एडमिशन की प्रक्रिया शुरू

CUET परीक्षा के जरिए केंद्रीय विश्वविद्यालयों, राज्य विश्वविद्यालयों, डीम्ड यूनिवर्सिटी और निजी विश्वविद्यालयों में स्नातक पाठ्यक्रमों में दाखिला होता है। इस वर्ष भी लाखों छात्रों ने विभिन्न विषयों में दाखिले के लिए परीक्षा दी थी। अब रिजल्ट जारी होने के बाद कॉउंसलिंग और एडमिशन प्रक्रिया शुरू हो जाएगी।

उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे आगे की जानकारी और अपडेट के लिए नियमित रूप से NTA की वेबसाइट पर विज़िट करते रहें।