Movie prime

CUET UG 2026: 31 मई की परीक्षा के एडमिट कार्ड जारी, ऐसे करें डाउनलोड
 

 
 CUET UG 2026: 31 मई की परीक्षा के एडमिट कार्ड जारी, ऐसे करें डाउनलोड
WhatsApp Channel Join Now
Instagram Profile Join Now

नई दिल्ली। नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) ने Id-ul-Zuha (बकरीद) के कारण 28 मई को होने वाली CUET UG 2026 परीक्षा को स्थगित कर दिया था। अब एजेंसी की ओर से परीक्षा की नई तारीखों की घोषणा कर दी गई है। एनटीए द्वारा जारी आधिकारिक नोटिफिकेशन के अनुसार, 28 मई को होने वाली परीक्षा अब 31 मई तथा 6 और 7 जून 2026 को आयोजित की जाएगी।

31 मई की परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड जारी

राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी ने 31 मई को आयोजित होने वाली परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड जारी कर दिए हैं। अभ्यर्थी आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर अपना हॉल टिकट डाउनलोड कर सकते हैं। वहीं 6 और 7 जून को होने वाली परीक्षाओं के एडमिट कार्ड जल्द ही वेबसाइट पर उपलब्ध कराए जाएंगे।

ऐसे डाउनलोड करें एडमिट कार्ड

  • सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट cuet.nta.nic.in पर जाएं।
  • होम पेज पर दिए गए “LATEST NEWS” सेक्शन में “Admit Card for CUET (UG) – 2026” लिंक पर क्लिक करें।
  • इसके बाद एप्लीकेशन नंबर, पासवर्ड और सिक्योरिटी पिन दर्ज करके लॉगिन करें।
  • लॉगिन करने के बाद आपका एडमिट कार्ड स्क्रीन पर खुल जाएगा।
  • इसे डाउनलोड कर प्रिंटआउट निकाल लें।

परीक्षा के लिए जरूरी गाइडलाइंस

एनटीए ने परीक्षा में शामिल होने वाले उम्मीदवारों के लिए कुछ महत्वपूर्ण निर्देश भी जारी किए हैं:

  • अभ्यर्थी पारदर्शी पानी की बोतल परीक्षा केंद्र में ले जा सकते हैं।
  • धार्मिक वस्तुएं या प्रतीक चिन्ह पहनने की अनुमति होगी, लेकिन इसके लिए उम्मीदवारों को समय से पहले केंद्र पहुंचकर जांच करवानी होगी।
  • कलावा जैसे धार्मिक धागे पहनने की अनुमति दी गई है।
  • उम्मीदवारों को हल्के सफेद कपड़े पहनने की सलाह दी गई है।
  • आवश्यकता पड़ने पर ऊनी कपड़े पहन सकते हैं, लेकिन इसके लिए भी जांच प्रक्रिया पूरी करनी होगी।
  • सामान्य जूते, चप्पल या कम हील वाले फुटवियर पहनना बेहतर रहेगा।

हेल्प डेस्क से ले सकते हैं सहायता

किसी भी जानकारी या समस्या के समाधान के लिए छात्र एनटीए हेल्प डेस्क नंबर 011-40759000 पर संपर्क कर सकते हैं। इसके अलावा [cuet-ug@nta.ac.in](mailto:cuet-ug@nta.ac.in) पर ईमेल के जरिए भी सहायता प्राप्त की जा सकती है।