Movie prime

CUET UG 2026: रजिस्ट्रेशन की डेडलाइन नजदीक, जाने कब तक कर सकते है आवेदन
 

 
CUET UG 2026: रजिस्ट्रेशन की डेडलाइन नजदीक, जाने कब तक कर सकते है आवेदन
WhatsApp Channel Join Now
Instagram Profile Join Now

New Delhi : CUET UG 2026 के लिए रजिस्ट्रेशन की अंतिम तारीख अब बेहद करीब आ चुकी है। लाखों छात्रों के पास आवेदन करने का आखिरी मौका बचा है। समय रहते आवेदन करने वाले छात्र देश की टॉप यूनिवर्सिटीज में ग्रेजुएशन कोर्स में दाखिले का सपना पूरा कर सकते हैं।

कॉमन यूनिवर्सिटी एंट्रेंस टेस्ट (CUET UG) देश की प्रमुख केंद्रीय, राज्य और निजी विश्वविद्यालयों में दाखिले का सबसे बड़ा माध्यम है। ऐसे में इच्छुक छात्रों के लिए यह समय बेहद अहम माना जा रहा है।

31 जनवरी तक खुले रहेंगे आवेदन

नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) ने CUET UG 2026 के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया 3 जनवरी 2026 से शुरू की थी। उम्मीदवार NTA की आधिकारिक वेबसाइट cuet.nta.nic.in पर जाकर आवेदन कर सकते हैं। रजिस्ट्रेशन की अंतिम तारीख 31 जनवरी 2026 तय की गई है। इसके बाद आवेदन का कोई मौका नहीं मिलेगा।

कब होगी परीक्षा

CUET UG 2026 परीक्षा का आयोजन 11 मई से 31 मई 2026 के बीच किया जाएगा। परीक्षा देश और विदेश में बनाए गए परीक्षा केंद्रों पर कंप्यूटर आधारित टेस्ट (CBT) मोड में आयोजित होगी। परीक्षा की तारीख, शिफ्ट और सेंटर की जानकारी एडमिट कार्ड के जरिए दी जाएगी।

फॉर्म में गलती सुधारने का मौका

अगर आवेदन करते समय कोई गलती हो जाती है तो घबराने की जरूरत नहीं है। NTA की ओर से करेक्शन विंडो भी दी जाएगी। CUET UG 2026 के लिए करेक्शन विंडो 2 फरवरी से 4 फरवरी 2026 (रात 11:50 बजे तक) खुली रहेगी। इस दौरान छात्र अपने आवेदन फॉर्म में जरूरी सुधार कर सकेंगे।

कौन कर सकता है आवेदन

CUET UG 2026 में आवेदन करने के लिए उम्मीदवार का किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड से 12वीं पास होना जरूरी है। जो छात्र 2026 में 12वीं की परीक्षा देने वाले हैं, वे भी आवेदन कर सकते हैं। इस परीक्षा के लिए कोई आयु सीमा तय नहीं की गई है।

आवेदन शुल्क

- जनरल वर्ग: 1000 रुपये

- OBC (नॉन क्रीमी लेयर) / EWS: 900 रुपये

- SC / ST / दिव्यांग / थर्ड जेंडर: 800 रुपये

- विदेशी परीक्षा केंद्र: 4500 रुपये

ऐसे करें आवेदन

- आधिकारिक वेबसाइट cuet.nta.nic.in पर जाएं

- “Registration for CUET (UG) 2026” लिंक पर क्लिक करें

- “New Registration” चुनकर जरूरी जानकारी भरें

- रजिस्ट्रेशन के बाद लॉगिन करें

- शैक्षणिक विवरण और परीक्षा केंद्र का विकल्प भरें

- फोटो, सिग्नेचर और जरूरी दस्तावेज अपलोड करें

- आवेदन शुल्क का ऑनलाइन भुगतान करें

- फॉर्म सबमिट कर उसका प्रिंटआउट सुरक्षित रखें

NTA ने छात्रों को सलाह दी है कि अंतिम समय की तकनीकी दिक्कतों से बचने के लिए जल्द से जल्द आवेदन प्रक्रिया पूरी कर लें।