स्टूडेंट्स के लिए गुड न्यूज! Jamia Millia Islamia में नए कोर्स के साथ एडमिशन ओपन
New Delhi : जामिया मिलिया इस्लामिया ने शैक्षणिक सत्र 2026-27 के लिए एडमिशन प्रक्रिया शुरू कर दी है। यूनिवर्सिटी ने इस बार नए कोर्स जोड़कर छात्रों को अधिक विकल्प दिए हैं। यूनिवर्सिटी की ओर से UG, PG, डिप्लोमा और सर्टिफिकेट कोर्स में दाखिले के लिए ऑनलाइन आवेदन आमंत्रित किए गए हैं। एडमिशन से जुड़ी सभी जानकारी के लिए विस्तृत प्रॉस्पेक्टस भी जारी कर दिया गया है।
इस सत्र में जामिया ने करीब 30 नए कोर्स शुरू किए हैं। इनमें BA (Hons) में नई भाषाएं, MSc के साइंस कोर्स, MTech और LLM जैसे प्रोफेशनल कोर्स शामिल हैं। इसके अलावा BTech रोबोटिक्स और AI, सिविल इंजीनियरिंग, BVoc मॉलिक्यूलर डायग्नोस्टिक और होटल मैनेजमेंट जैसे जॉब-ओरिएंटेड कोर्स भी जोड़े गए हैं। पेंटिंग और कैलिग्राफी जैसे सर्टिफिकेट कोर्स भी इस सूची में शामिल हैं।
यूनिवर्सिटी ने छात्रों को राहत देते हुए इस साल फीस में कोई बढ़ोतरी नहीं की है। पिछले वर्ष की तरह ही इस बार भी वही फीस लागू रहेगी। एडमिशन प्रक्रिया में NEP 2020 के तहत मल्टीपल एंट्री और एग्जिट सिस्टम लागू किया गया है, जिससे छात्र बीच में पढ़ाई छोड़ने के बाद दोबारा उसे जारी कर सकेंगे।
साथ ही एंट्रेंस एग्जाम सेंटर की संख्या 8 से बढ़ाकर 11 कर दी गई है। इस बार जयपुर, देहरादून और किशनगंज को नए परीक्षा केंद्र के रूप में जोड़ा गया है। यूनिवर्सिटी के इस फैसले को छात्रों के लिए अवसर बढ़ाने और शिक्षा को अधिक लचीला बनाने की दिशा में अहम कदम माना जा रहा है।
