Movie prime

IGNOU Admission 2026: काशी विद्यापीठ में इन पाठ्यक्रमों में प्रवेश का मौका, 16 अगस्त तक करें आवेदन

 
MGKVP Admission Update
WhatsApp Channel Join Now
Instagram Profile Join Now

वाराणसी। महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ में स्थापित इग्नू अध्ययन केंद्र में जुलाई 2026 सत्र के लिए प्रवेश और पुनः पंजीकरण की प्रक्रिया जारी है। इच्छुक विद्यार्थियों के पास आवेदन करने के लिए अब 16 अगस्त 2026 तक का समय है।

अध्ययन केंद्र के कार्यक्रम समन्वयक डॉ. वरुण कुमार ने बताया कि केंद्र पर समाज कार्य, ज्योतिष, हिंदी, दर्शन, संस्कृत, हिंदू स्टडीज और भगवद्गीता समेत विभिन्न पाठ्यक्रम संचालित किए जा रहे हैं। इन पाठ्यक्रमों में प्रवेश लेने के इच्छुक अभ्यर्थी ऑनलाइन माध्यम से आवेदन कर सकते हैं।

आवेदन के लिए विद्यार्थियों को इग्नू की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर ऑनलाइन प्रक्रिया पूरी करनी होगी। आवेदन करते समय क्षेत्रीय केंद्र कोड 48 (वाराणसी) और इग्नू अध्ययन केंद्र कोड 48046 (महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ, वाराणसी) का चयन करना होगा।

अध्ययन केंद्र की ओर से विद्यार्थियों को सलाह दी गई है कि वे अंतिम तिथि का इंतजार किए बिना समय रहते आवेदन प्रक्रिया पूरी कर लें। प्रवेश से संबंधित अधिक जानकारी के लिए छात्र-छात्राएं अध्ययन केंद्र के ईमेल पर संपर्क कर सकते हैं।