IRCTC में 43 हॉस्पिटैलिटी मॉनिटर पदों पर भर्ती 2026: वॉक-इन इंटरव्यू से होगी नियुक्ति
नई दिल्ली: भारतीय रेलवे खानपान एवं पर्यटन निगम (IRCTC) ने वर्ष 2026 के लिए हॉस्पिटैलिटी मॉनिटर के 43 संविदा पदों पर भर्ती की अधिसूचना जारी कर दी है। यह भर्ती मुख्य रूप से पश्चिमी जोन (West Zone) के लिए है और योग्य उम्मीदवारों को वॉक-इन इंटरव्यू के माध्यम से सीधे चयन का मौका मिलेगा। अधिसूचना 21 जनवरी 2026 को जारी की गई है।
इस भर्ती के तहत चयनित उम्मीदवारों की प्रारंभिक अनुबंध अवधि 2 वर्ष होगी, जिसे प्रदर्शन के आधार पर एक वर्ष तक बढ़ाया जा सकता है। पद संविदा आधार पर हैं और उम्मीदवारों को रेलवे कैटरिंग एवं पर्यटन सेवाओं की निगरानी से जुड़े कार्य सौंपे जाएंगे।
शैक्षणिक योग्यता और अनुभव
उम्मीदवारों के पास मान्यता प्राप्त संस्थान से निम्नलिखित में से कोई एक डिग्री होनी चाहिए:
- बीएससी (होटल मैनेजमेंट/हॉस्पिटैलिटी एंड होटल एडमिनिस्ट्रेशन)
- बीबीए या एमबीए (कुलिनरी आर्ट्स/पाक कला)
- बीएससी या एमबीए (होटल मैनेजमेंट या टूरिज्म)
होटल, कैटरिंग या टूरिज्म क्षेत्र में कार्य अनुभव रखने वाले उम्मीदवारों को प्राथमिकता दी जाएगी। आयु सीमा 27 वर्ष (21 जनवरी 2026 के अनुसार) तक है (आरक्षित वर्गों को छूट नियम अनुसार)।
चयन प्रक्रिया
चयन वॉक-इन इंटरव्यू के आधार पर होगा। उम्मीदवारों को निर्धारित तिथियों पर साक्षात्कार स्थल पर मूल दस्तावेज, सत्यापित प्रतियां, भरकर आवेदन पत्र और दो पासपोर्ट साइज फोटो लेकर पहुंचना होगा। इंटरव्यू में शैक्षणिक योग्यता और प्रदर्शन के आधार पर मेरिट सूची तैयार की जाएगी। अंतिम नियुक्ति मेडिकल फिटनेस और 25,000 रुपये की सुरक्षा जमा राशि (डिमांड ड्राफ्ट) जमा करने पर निर्भर होगी। 100% आरक्षित पैनल भी बनाया जाएगा।
वेतन और अन्य सुविधाएं
चयनित उम्मीदवारों को मासिक 30,000 रुपये (सीटीसी) वेतन मिलेगा, जिसमें सभी वैधानिक कटौतियां शामिल हैं। ड्यूटी दिवसों पर 350 रुपये प्रतिदिन का भत्ता, दूसरे शहर में रात्रि ठहराव पर 240 रुपये प्रति रात और राष्ट्रीय अवकाश पर अतिरिक्त भत्ता दिया जाएगा। मेडिकल बीमा की सुविधा भी उपलब्ध होगी।
उम्मीदवार अधिक जानकारी और आधिकारिक अधिसूचना के लिए IRCTC की वेबसाइट www.irctc.com पर विजिट कर सकते हैं। वॉक-इन इंटरव्यू की तिथियां फरवरी-मार्च 2026 में निर्धारित हैं, इसलिए इच्छुक अभ्यर्थी जल्द तैयारी शुरू करें।
