JEE Main 2026 : लाखों छात्रों का इंतजार खत्म, फाइनल आंसर की जारी
New Delhi : देशभर के लाखों छात्रों का इंतजार खत्म हो गया है। नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) ने JEE Main 2026 Session 2 की फाइनल आंसर की जारी कर दी है। परीक्षा में शामिल उम्मीदवार अब आधिकारिक वेबसाइट JEE Main की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर आंसर की डाउनलोड कर सकते हैं।
रिजल्ट जारी होने की प्रक्रिया भी शुरू हो चुकी है। वेबसाइट पर भारी ट्रैफिक के चलते छात्रों को लॉगिन में दिक्कतों का सामना करना पड़ सकता है, ऐसे में अभ्यर्थियों को धैर्य बनाए रखने की सलाह दी गई है।
देश की बड़ी प्रवेश परीक्षा
JEE Main देश की सबसे बड़ी इंजीनियरिंग प्रवेश परीक्षाओं में से एक है, जिसके जरिए लाखों छात्र देश के प्रतिष्ठित इंजीनियरिंग संस्थानों में प्रवेश पाते हैं।
रिजल्ट में क्या होगा शामिल?
रिजल्ट में उम्मीदवारों को निम्न जानकारी मिलेगी:
- उम्मीदवार का नाम
- रोल नंबर
- एप्लीकेशन नंबर
- विषयवार अंक
- कुल परसेंटाइल स्कोर
- ऑल इंडिया रैंक (AIR)
- क्वालिफाई स्टेटस
AIR लिस्ट भी जारी
NTA ने रिजल्ट के साथ ऑल इंडिया रैंक (AIR) भी जारी कर दी है। यह रैंक आगे की प्रवेश प्रक्रिया के लिए बेहद महत्वपूर्ण होती है। इसी के आधार पर JoSAA काउंसलिंग के जरिए देशभर के इंजीनियरिंग कॉलेजों में दाखिला दिया जाएगा।
