JEE Mains 2026 session-1: रजिस्ट्रेशन शुरू, 27 नवंबर तक करें आवेदन, जानें पूरी डिटेल
जेईई मेन परीक्षा की तैयारी करने वाले युवाओं के लिए बड़ी खबर है। नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (एनटीए) ने जेईई मेन सेशन-1 2026 के लिए ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया शुरू कर दी है। इससे पहले एनटीए ने परीक्षा तिथियों की घोषणा की थी, लेकिन अब 31 अक्टूबर 2025 से रजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया शुरू हो गई है। इच्छुक उम्मीदवार 27 नवंबर 2025 रात 9 बजे तक आधिकारिक वेबसाइट के माध्यम से आवेदन कर सकते हैं।
महत्वपूर्ण तिथियां
- रजिस्ट्रेशन की अंतिम तिथि: 27 नवंबर 2025 (रात 9 बजे तक)
- ऑनलाइन फीस भुगतान की अंतिम तिथि: 27 नवंबर 2025
- एग्जाम सिटी स्लिप जारी होने की तिथि: जनवरी 2026 का पहला सप्ताह
- परीक्षा तिथि: 21 जनवरी से 30 जनवरी 2026
- रिजल्ट घोषणा: 12 फरवरी 2026
रजिस्ट्रेशन कैसे करें?
उम्मीदवार निम्नलिखित स्टेप्स का पालन करके आसानी से ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन कर सकते हैं:
1. सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट jeemain.nta.nic.in पर जाएं।
2. होमपेज पर उपलब्ध जेईई मेन सेशन-1 रजिस्ट्रेशन लिंक पर क्लिक करें।
3. आवश्यक जानकारी जैसे नाम, जन्म तिथि, ईमेल आदि दर्ज करें।
4. शैक्षणिक योग्यता की डिटेल्स भरें और ऑनलाइन फीस का भुगतान करें।
5. फॉर्म सबमिट करने के बाद इसका प्रिंटआउट जरूर लें।
परीक्षा पैटर्न
जेईई मेन सेशन-1 की परीक्षा कंप्यूटर बेस्ड टेस्ट (सीबीटी) मोड में आयोजित की जाएगी। इसमें कुल 75 प्रश्न पूछे जाएंगे, जो गणित, भौतिकी और रसायन विज्ञान विषयों से होंगे। परीक्षा दो शिफ्ट में होगी:
- पहली शिफ्ट: सुबह 9 बजे से दोपहर 12 बजे तक
- दूसरी शिफ्ट: दोपहर 3 बजे से शाम 6 बजे तक
