Movie prime

MBBS Admission 2026: देश में बढ़ीं 13 हजार से ज्यादा मेडिकल सीटें, UP में 1,200 सीटें बढ़ीं
 

 
 MBBS Admission 2026: देश में बढ़ीं 13 हजार से ज्यादा मेडिकल सीटें, UP में 1,200 सीटें बढ़ीं
WhatsApp Channel Join Now
Instagram Profile Join Now

नई दिल्ली। मेडिकल कॉलेजों में दाखिले की प्रक्रिया के बीच राष्ट्रीय चिकित्सा आयोग (NMC) ने संशोधित सीट मैट्रिक्स जारी कर दी है। नई सीट मैट्रिक्स के मुताबिक, एम्स जैसे राष्ट्रीय महत्व के संस्थानों को छोड़कर देश में एमबीबीएस की कुल 1,40,214 सीटें हो गई हैं। इनमें सरकारी मेडिकल कॉलेजों की 61,185 सीटें शामिल हैं, जिनमें 2,786 सीटों की बढ़ोतरी हुई है। वहीं, निजी मेडिकल कॉलेजों में 65,843 सीटें हैं, जिनमें 10,400 नई सीटें जोड़ी गई हैं।

कर्नाटक में सबसे ज्यादा सीटों की बढ़ोतरी

नई सीटें जुड़ने के बाद कर्नाटक में एमबीबीएस की कुल सीटों की संख्या बढ़कर 15,745 हो गई है। राज्य में 1,650 सीटों का इजाफा हुआ है, जो देश में सबसे अधिक है। इसके बाद तमिलनाडु में 1,250 और बिहार में 1,240 सीटें बढ़ाई गई हैं। तमिलनाडु में अब कुल 14,299 एमबीबीएस सीटें हो गई हैं।

राजस्थान और तेलंगाना में भी 1,000 से ज्यादा सीटें बढ़ीं

राजस्थान में 1,100 नई सीटें जुड़ने के बाद कुल सीटों की संख्या 8,280 हो गई है। तेलंगाना में 1,010 सीटों की बढ़ोतरी हुई है और अब यहां कुल 10,450 एमबीबीएस सीटें हैं। पश्चिम बंगाल में 975, छत्तीसगढ़ में 645, महाराष्ट्र में 550 और आंध्र प्रदेश में 525 सीटें बढ़ाई गई हैं।

झारखंड और मध्य प्रदेश में 520-520 सीटों का इजाफा

संशोधित सीट मैट्रिक्स के अनुसार, झारखंड और मध्य प्रदेश में एमबीबीएस की 520-520 सीटें बढ़ाई गई हैं। हरियाणा में 350, केरल में 300 और गुजरात में 250 सीटों का इजाफा हुआ है। पुडुचेरी और उत्तराखंड में 200-200, जबकि जम्मू-कश्मीर में 175 नई सीटें जोड़ी गई हैं।

कई राज्यों में 100 या इससे कम सीटें बढ़ीं

असम, ओडिशा और सिक्किम में 100-100 एमबीबीएस सीटें बढ़ाई गई हैं। चंडीगढ़, गोवा, पंजाब और त्रिपुरा में 50-50 सीटों का इजाफा हुआ है। मणिपुर में 25 सीटें बढ़ी हैं। वहीं, हिमाचल प्रदेश में सिर्फ एक नई एमबीबीएस सीट जोड़ी गई है। इसके बाद राज्य में कुल सीटों की संख्या 871 हो गई है।

संशोधित सीट मैट्रिक्स से मेडिकल शिक्षा में सीटों की उपलब्धता बढ़ने की उम्मीद है। इससे एमबीबीएस में दाखिले की तैयारी कर रहे विद्यार्थियों को अधिक विकल्प मिल सकते हैं।