Movie prime

MGKVP ने जारी किया काउंसिलिंग शेड्यूल, 4 अगस्त को होगा डिप्लोमा पाठ्यक्रमों में प्रवेश

 
MGVP
WhatsApp Channel Join Now
Instagram Profile Join Now

वाराणसी। महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ (एमजीकेवीपी) में विभिन्न डिप्लोमा एवं सर्टिफिकेट पाठ्यक्रमों में प्रवेश के लिए 4 अगस्त को काउंसिलिंग आयोजित की जाएगी। यह काउंसिलिंग समाज कार्य संकाय भवन के राजाराम शास्त्री सभागार में सुबह 10:30 बजे से शुरू होगी।

प्रवेश सेल के उप-समन्वयक प्रो. नलिनी श्याम कामिल ने बताया कि डिप्लोमा इन स्पेनिश लैंग्वेज, डिप्लोमा इन स्पोकेन इंग्लिश, एडवांस डिप्लोमा इन रशियन लैंग्वेज, डिप्लोमा एवं एडवांस डिप्लोमा इन रशियन लैंग्वेज (लेटरल एंट्री), डिप्लोमा इन फ्रेंच लैंग्वेज (लेटरल एंट्री), डिप्लोमा इन स्पेनिश लैंग्वेज (लेटरल एंट्री), सर्टिफिकेट इन स्पोकेन इंग्लिश, डिप्लोमा इन जर्मन लैंग्वेज और डिप्लोमा इन फ्रेंच लैंग्वेज के लिए काउंसिलिंग इसी दिन होगी।

उन्होंने बताया कि जिन अभ्यर्थियों को ई-मेल के माध्यम से काउंसिलिंग लिंक भेजा गया है, उन्हें निर्धारित समय पर गेट पास, सभी मूल प्रमाण-पत्र, उनकी एक-एक सेट फोटोकॉपी, चार पासपोर्ट साइज फोटो तथा आरक्षण श्रेणी का अद्यतन प्रमाण-पत्र (यदि लागू हो) के साथ काउंसिलिंग स्थल पर उपस्थित होना होगा।

विश्वविद्यालय ने अभ्यर्थियों को सलाह दी है कि प्रवेश प्रक्रिया से जुड़ी किसी भी नई सूचना के लिए वे नियमित रूप से विश्वविद्यालय की आधिकारिक वेबसाइट का अवलोकन करते रहें, क्योंकि काउंसिलिंग और प्रवेश से संबंधित सभी अपडेट वहीं जारी किए जा रहे हैं।