Movie prime

नवोदय विद्यालय में कक्षा 6 प्रवेश के लिए आवेदन शुरू, 31 जुलाई तक करें अप्लाई
 

 
 नवोदय विद्यालय में कक्षा 6 प्रवेश के लिए आवेदन शुरू, 31 जुलाई तक करें अप्लाई
WhatsApp Channel Join Now
Instagram Profile Join Now

नई दिल्ली। नवोदय विद्यालय समिति (NVS) ने शैक्षणिक सत्र 2027-28 के लिए जवाहर नवोदय विद्यालय चयन परीक्षा (JNVST 2027) का आधिकारिक नोटिफिकेशन और प्रॉस्पेक्टस जारी कर दिया है। कक्षा 6 में प्रवेश के इच्छुक छात्र अब ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। आवेदन की अंतिम तिथि 31 जुलाई 2026 निर्धारित की गई है।

28 नवंबर को होगी प्रवेश परीक्षा

जवाहर नवोदय विद्यालय में कक्षा 6 में प्रवेश चयन परीक्षा के आधार पर दिया जाता है। इस वर्ष JNVST 2027 का आयोजन 28 नवंबर 2026 को किया जाएगा। परीक्षा में सफल अभ्यर्थियों का परिणाम मार्च 2027 के अंत तक जारी होने की संभावना है, जबकि प्रवेश प्रक्रिया 31 अगस्त 2027 तक पूरी कर ली जाएगी।

महत्वपूर्ण तिथियां

  • नोटिफिकेशन जारी: जुलाई 2026
  • ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तिथि: 31 जुलाई 2026
  • JNVST 2027 परीक्षा: 28 नवंबर 2026
  • संभावित परिणाम: मार्च 2027 के अंत तक
  • प्रवेश प्रक्रिया पूरी होने की अंतिम तिथि: 31 अगस्त 2027

कौन कर सकता है आवेदन?

आवेदन करने वाले छात्र को निम्नलिखित पात्रता शर्तें पूरी करनी होंगी—

  • छात्र शैक्षणिक सत्र 2026-27 में कक्षा 5 में अध्ययनरत हो।
  • जिस जिले के नवोदय विद्यालय में प्रवेश लेना चाहता है, उसी जिले का वास्तविक निवासी हो।
  • कक्षा 3, 4 और 5 की पढ़ाई किसी मान्यता प्राप्त विद्यालय से की हो।
  • जन्म 1 मई 2015 से 31 जुलाई 2017 (दोनों तिथियां शामिल) के बीच हुआ हो।
  • जो छात्र पहले ही कक्षा 5 पास कर चुके हैं या दोबारा कक्षा 5 पढ़ रहे हैं, वे आवेदन के पात्र नहीं होंगे।
  • प्रत्येक छात्र केवल एक बार ही चयन परीक्षा में शामिल हो सकता है।
  • जिला आधारित प्रवेश का नियम रहेगा लागू

इस वर्ष भी प्रवेश प्रक्रिया पूरी तरह जिला आधारित रहेगी।

  • छात्र केवल अपने गृह जिले के जवाहर नवोदय विद्यालय के लिए ही आवेदन कर सकेगा।
  • यदि छात्र पड़ोसी जिले के विद्यालय में पढ़ता है, तो वह विद्यालय उसके घर से 10 किलोमीटर की सीमा के भीतर होना चाहिए।
  • इस दावे का सत्यापन नवोदय विद्यालय समिति करेगी।
  • गलत जिले से किया गया आवेदन चयन के बाद भी निरस्त किया जा सकता है।
  • परीक्षा पैटर्न

चयन परीक्षा ओएमआर (OMR) आधारित होगी।

  • कुल प्रश्न: 80
  • कुल अंक: 100
  • सभी प्रश्न वस्तुनिष्ठ (Objective Type) होंगे।
  • अंकन प्रणाली
  • प्रत्येक सही उत्तर पर 1.25 अंक मिलेंगे।
  • नेगेटिव मार्किंग नहीं होगी।

प्रत्येक सेक्शन में न्यूनतम अर्हता अंक प्राप्त करना अनिवार्य होगा—

  • मानसिक क्षमता एवं पर्यावरण अध्ययन: 14 अंक
  • अंकगणित: 7 अंक
  • भाषा: 7 अंक

परीक्षार्थियों को ओएमआर शीट पर केवल नीले या काले बॉल पेन का ही उपयोग करना होगा। पेंसिल का प्रयोग पूरी तरह प्रतिबंधित रहेगा। साथ ही प्रश्न पुस्तिका और ओएमआर शीट का क्रमांक समान होना चाहिए। यदि दोनों के नंबर अलग हों, तो तुरंत कक्ष निरीक्षक को सूचित करना होगा।

आरक्षण का प्रावधान

  • नवोदय विद्यालयों में केंद्र सरकार के नियमों के अनुसार आरक्षण लागू रहेगा।

ग्रामीण क्षेत्र के विद्यार्थियों के लिए

  • प्रत्येक जिले की कम से कम 75 प्रतिशत सीटें ग्रामीण क्षेत्र के छात्रों के लिए आरक्षित रहेंगी।
  • शेष 25 प्रतिशत सीटों पर ग्रामीण और शहरी दोनों क्षेत्रों के विद्यार्थी मेरिट के आधार पर प्रवेश पा सकेंगे।

वर्गवार आरक्षण

  • अनुसूचित जाति (SC)
  • अनुसूचित जनजाति (ST)
  • अन्य पिछड़ा वर्ग (OBC)

इन सभी वर्गों को केंद्र सरकार के नियमों के अनुसार आरक्षण मिलेगा। केंद्रीय ओबीसी सूची के तहत 27 प्रतिशत आरक्षण लागू रहेगा।

अन्य आरक्षण

  • कुल सीटों में कम से कम 33 प्रतिशत सीटें छात्राओं के लिए आरक्षित रहेंगी।
  • दिव्यांग अभ्यर्थियों को भी नियमानुसार आरक्षण का लाभ दिया जाएगा।