Movie prime

NEET PG 2026: काउंसलिंग का शेड्यूल जारी, जानें कब से शुरू होगा रजिस्ट्रेशन

 
NEET
WhatsApp Channel Join Now
Instagram Profile Join Now

मेडिकल पीजी में दाखिले का इंतजार कर रहे उम्मीदवारों के लिए बड़ी खबर है। मेडिकल काउंसलिंग कमेटी (MCC) ने NEET PG 2026 काउंसलिंग के राउंड-1 का शेड्यूल जारी कर दिया है। काउंसलिंग में शामिल होने वाले योग्य उम्मीदवार निर्धारित तारीखों के दौरान MCC की आधिकारिक वेबसाइट के जरिए ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन कर सकेंगे।

राउंड-1 की प्रक्रिया 10 अक्टूबर 2026 से सीट मैट्रिक्स के वेरिफिकेशन के साथ शुरू होगी। संस्थानों की ओर से सीट मैट्रिक्स का सत्यापन 10 से 12 अक्टूबर तक किया जाएगा। इसके बाद उम्मीदवारों के लिए रजिस्ट्रेशन और फीस जमा करने की प्रक्रिया 12 से 21 अक्टूबर तक चलेगी। उम्मीदवार 13 से 22 अक्टूबर के बीच अपनी पसंद की सीट और कॉलेज के लिए चॉइस फिलिंग कर सकेंगे। वहीं चॉइस लॉक करने की प्रक्रिया 21 और 22 अक्टूबर को होगी।

इसके बाद MCC की ओर से 22 से 23 अक्टूबर के बीच सीट अलॉटमेंट की प्रक्रिया पूरी की जाएगी। राउंड-1 का सीट अलॉटमेंट रिजल्ट 24 अक्टूबर को जारी किया जाएगा। जिन उम्मीदवारों को सीट आवंटित होगी, उन्हें 26 अक्टूबर से 2 नवंबर के बीच संबंधित कॉलेज में रिपोर्ट कर एडमिशन की प्रक्रिया पूरी करनी होगी।

इसके बाद कॉलेज में ज्वाइन करने वाले उम्मीदवारों के डेटा का वेरिफिकेशन 3 नवंबर 2026 को किया जाएगा। उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे काउंसलिंग से जुड़ी सभी तारीखों का ध्यान रखें और रजिस्ट्रेशन, चॉइस फिलिंग तथा रिपोर्टिंग के दौरान जरूरी दस्तावेज तैयार रखें।