NEET UG 2026 Admit Card जारी: 3 मई को परीक्षा, ऐसे करें डाउनलोड
नई दिल्ली: मेडिकल प्रवेश परीक्षा NEET UG 2026 के लिए एडमिट कार्ड जारी कर दिया गया है। National Testing Agency (NTA) ने निर्धारित तारीख से पहले ही 26 अप्रैल की देर रात आधिकारिक वेबसाइट पर हॉल टिकट जारी कर दिया। उम्मीदवार अब वेबसाइट neet.nta.nic.in पर जाकर अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं।
कैसे डाउनलोड करें एडमिट कार्ड?
उम्मीदवार नीचे दिए गए आसान स्टेप्स को फॉलो करके अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं:
- सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट neet.nta.nic.in पर जाएं।
- होमपेज पर दिख रहे Candidate Activity सेक्शन पर क्लिक करें।
- “NEET UG 2026 Admit Card” लिंक पर क्लिक करें।
- अपना एप्लीकेशन नंबर, जन्मतिथि और सिक्योरिटी पिन दर्ज करें।
- सबमिट करते ही एडमिट कार्ड स्क्रीन पर दिखाई देगा।
- इसे डाउनलोड कर प्रिंट निकाल लें।
कब होगी परीक्षा?
NEET UG 2026 का आयोजन 3 मई 2026 (रविवार) को किया जाएगा। परीक्षा का समय दोपहर 2 बजे से शाम 5 बजे तक रहेगा।
जरूरी निर्देश
* परीक्षा केंद्र पर 1:30 बजे के बाद एंट्री बंद हो जाएगी।
* एडमिट कार्ड के साथ वैध फोटो आईडी प्रूफ ले जाना अनिवार्य है।
* परीक्षा से पहले एडमिट कार्ड पर दिए गए सभी निर्देशों को ध्यान से पढ़ें।
* परीक्षा देशभर के 552 शहरों और विदेश के 14 शहरों में आयोजित होगी।
उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे समय से पहले परीक्षा केंद्र पर पहुंचें और सभी गाइडलाइंस का सख्ती से पालन करें।
