NEET UG 2026: एग्जाम सिटी स्लिप जारी, 3 मई को दोपहर 2 से 5 बजे तक होगी परीक्षा
नई दिल्ली। नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) ने राष्ट्रीय पात्रता सह प्रवेश परीक्षा (NEET UG 2026) के लिए एग्जाम सिटी इंटीमेशन स्लिप जारी कर दी है। परीक्षा में शामिल होने वाले अभ्यर्थी आधिकारिक वेबसाइट neet.nta.nic.in पर जाकर अपनी एग्जाम सिटी स्लिप डाउनलोड कर सकते हैं।
जारी सिटी स्लिप के माध्यम से परीक्षार्थी अपने परीक्षा शहर की जानकारी पहले से प्राप्त कर यात्रा और अन्य व्यवस्थाएं कर सकते हैं।
एक शिफ्ट में होगी परीक्षा
NTA के अनुसार, NEET UG 2026 का आयोजन 3 मई को देशभर के 552 शहरों और 14 विदेशी परीक्षा केंद्रों पर पेन और पेपर मोड में किया जाएगा। परीक्षा एक ही शिफ्ट में आयोजित होगी, जिसकी टाइमिंग दोपहर 2 बजे से शाम 5 बजे तक निर्धारित की गई है।
ऐसे डाउनलोड करें एग्जाम सिटी स्लिप
* सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट neet.nta.nic.in पर जाएं
* होम पेज पर “LATEST NEWS” सेक्शन में दिए गए “Advance City Intimation for NEET (UG) – 2026” लिंक पर क्लिक करें
* अपना एप्लीकेशन नंबर, पासवर्ड और सिक्योरिटी पिन दर्ज करें
* सबमिट करते ही स्क्रीन पर सिटी स्लिप दिखाई देगी, जिसे डाउनलोड कर लें
एडमिट कार्ड नहीं है सिटी स्लिप
अभ्यर्थियों को ध्यान देना चाहिए कि एग्जाम सिटी स्लिप को प्रवेश पत्र के रूप में उपयोग नहीं किया जा सकता। एडमिट कार्ड परीक्षा से 3-4 दिन पहले जारी किया जाएगा। परीक्षा केंद्र पर प्रवेश के लिए एडमिट कार्ड अनिवार्य होगा, इसके बिना एंट्री नहीं दी जाएगी।
सहायता के लिए संपर्क करें
किसी भी समस्या या जानकारी के लिए छात्र NTA हेल्पलाइन नंबर 011-40759000 / 011-69227700 पर संपर्क कर सकते हैं या [neetug2026@nta.ac.in](mailto:neetug2026@nta.ac.in) पर ईमेल भेज सकते हैं।
