Movie prime

Railway Recruitment 2026: रेलवे में 10वीं-ITI वालों की सीधी भर्ती, बिना परीक्षा मेरिट से होगा चयन

 
Railway Recruitment 2026: रेलवे में 10वीं-ITI वालों की सीधी भर्ती, बिना परीक्षा मेरिट से होगा चयन
WhatsApp Channel Join Now
Instagram Profile Join Now

New Delhi : रेलवे में नौकरी की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए बड़ी राहत भरी खबर सामने आई है। अप्रेंटिस भर्ती अभियान के तहत कुल 1191 पदों पर भर्ती निकाली गई है। इच्छुक और योग्य उम्मीदवार ऑनलाइन माध्यम से आवेदन कर सकते हैं। आवेदन प्रक्रिया शुरू हो चुकी है और उम्मीदवार निर्धारित समय सीमा के भीतर अपना फॉर्म भर सकते हैं।

भर्ती प्रक्रिया पूरी तरह ऑनलाइन आयोजित की जा रही है। चयनित अभ्यर्थियों को एक वर्ष की अप्रेंटिस ट्रेनिंग दी जाएगी। यह भर्ती अप्रेंटिस एक्ट 1961 और अप्रेंटिसशिप नियमों के तहत कराई जाएगी।

किन ट्रेडों में होगी भर्ती

इस भर्ती अभियान में अलग-अलग ट्रेडों के लिए कुल 1191 रिक्तियां जारी की गई हैं। सबसे ज्यादा पद COPA, फिटर, इलेक्ट्रिशियन और वायरमैन ट्रेड के लिए निर्धारित किए गए हैं। इसके अलावा कारपेंटर, वेल्डर, पेंटर, RAC मैकेनिक, स्टेनोग्राफर, डीजल मैकेनिक समेत कई अन्य ट्रेड शामिल हैं।

योग्यता क्या होनी चाहिए

आवेदन करने वाले उम्मीदवारों का किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड से 10वीं पास होना अनिवार्य है। साथ ही संबंधित ट्रेड में ITI प्रमाणपत्र होना भी जरूरी है।

भर्ती नोटिफिकेशन के अनुसार आवेदन करते समय केवल 10वीं और ITI की जानकारी भरनी होगी। यदि उम्मीदवार अन्य उच्च शैक्षणिक योग्यता दर्ज करते हैं तो आवेदन निरस्त किया जा सकता है।

आयु सीमा

उम्मीदवार की न्यूनतम आयु 15 वर्ष और अधिकतम आयु 24 वर्ष तय की गई है। आयु की गणना 11 जून 2026 के आधार पर की जाएगी। आरक्षित वर्ग के अभ्यर्थियों को सरकारी नियमों के अनुसार अधिकतम आयु सीमा में छूट दी जाएगी।

बिना परीक्षा होगा चयन

इस भर्ती के लिए किसी प्रकार की लिखित परीक्षा आयोजित नहीं की जाएगी। उम्मीदवारों का चयन मेरिट सूची के आधार पर होगा। मेरिट लिस्ट 10वीं और ITI में प्राप्त अंकों के औसत प्रतिशत के आधार पर तैयार की जाएगी। दोनों परीक्षाओं को समान वेटेज दिया जाएगा।

ट्रेनिंग और स्टाइपेंड

चयनित उम्मीदवारों को एक वर्ष की ट्रेनिंग पूरी करनी होगी। प्रशिक्षण अवधि के दौरान राज्य सरकार के निर्धारित नियमों के अनुसार स्टाइपेंड दिया जाएगा। हालांकि, ट्रेनिंग पूरी होने के बाद स्थायी नौकरी की कोई गारंटी नहीं होगी।

ऐसे करें आवेदन

आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों को सबसे पहले (https://www.apprenticeshipindia.gov.in) पर जाकर रजिस्ट्रेशन करना होगा।

इसके बाद लॉगिन कर आवेदन फॉर्म में जरूरी जानकारी भरनी होगी। आवश्यक दस्तावेज अपलोड करने के बाद फॉर्म सबमिट करें और भविष्य के लिए उसका प्रिंटआउट सुरक्षित रख लें।