CRPF में 9195 पदों पर निकली भर्ती, 10वीं पास युवाओं के लिए बड़ा मौका
केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (Central Reserve Police Force) ने Constable Tradesman Recruitment 2026 के तहत 9195 पदों पर भर्ती प्रक्रिया शुरू कर दी है। इस भर्ती में 10वीं पास उम्मीदवार भी आवेदन कर सकते हैं। इच्छुक अभ्यर्थी 19 मई 2026 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।
उम्र सीमा
इस भर्ती के लिए न्यूनतम आयु 18 वर्ष निर्धारित की गई है। सिपाही चालक पद के लिए आयु सीमा 21 से 27 वर्ष रखी गई है, जबकि अन्य पदों के लिए 18 से 23 वर्ष तय की गई है। आयु की गणना 1 जनवरी 2026 के आधार पर होगी। आरक्षित वर्गों को नियमानुसार छूट दी जाएगी।
योग्यता
उम्मीदवार का किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड से 10वीं पास होना अनिवार्य है। वहीं कांस्टेबल ड्राइवर और मोटर मैकेनिक जैसे तकनीकी पदों के लिए संबंधित ट्रेड में तकनीकी योग्यता या अनुभव भी जरूरी होगा।
शारीरिक मापदंड
पुरुष उम्मीदवारों के लिए सामान्य, ओबीसी, एससी और ईडब्ल्यूएस वर्ग में न्यूनतम लंबाई 170 सेमी तथा एसटी वर्ग के लिए 162.5 सेमी निर्धारित की गई है। छाती 80 से 85 सेमी होनी चाहिए।
महिला उम्मीदवारों के लिए सामान्य, ओबीसी, एससी और ईडब्ल्यूएस वर्ग में न्यूनतम लंबाई 157 सेमी तथा एसटी वर्ग के लिए 150 सेमी तय की गई है।
चयन प्रक्रिया
भर्ती प्रक्रिया में CBT लिखित परीक्षा, PET (Physical Efficiency Test), PST (Physical Standard Test), दस्तावेज सत्यापन और मेडिकल परीक्षा शामिल होंगे।
आवेदन शुल्क
सामान्य, ओबीसी और ईडब्ल्यूएस वर्ग के पुरुष उम्मीदवारों को 100 रुपये आवेदन शुल्क देना होगा। वहीं एससी, एसटी वर्ग, सभी महिला अभ्यर्थियों और एक्स-सर्विसमैन के लिए आवेदन निशुल्क है।
वेतनमान
चयनित उम्मीदवारों को Pay Level-3 के तहत वेतन मिलेगा, जिसमें शुरुआती सैलरी 21,700 रुपये प्रतिमाह और अधिकतम 69,100 रुपये तक होगी। इसके अलावा अन्य सरकारी भत्ते भी दिए जाएंगे।
कैसे करें आवेदन
उम्मीदवार Central Reserve Police Force recruitment portal की आधिकारिक वेबसाइट rect.crpf.gov.in पर जाकर आवेदन कर सकते हैं। होमपेज पर संबंधित भर्ती लिंक पर क्लिक कर रजिस्ट्रेशन करें, लॉगिन के बाद फॉर्म भरें, आवश्यक दस्तावेज अपलोड करें और फॉर्म सबमिट कर प्रिंटआउट सुरक्षित रखें।
