Movie prime

RRB Group D परीक्षा का रिजल्ट जारी, उम्मीदवार आज शाम 6 बजे देख सकेंगे स्कोरकार्ड
 

 
 RRB Group D परीक्षा का रिजल्ट जारी, उम्मीदवार आज शाम 6 बजे देख सकेंगे स्कोरकार्ड
WhatsApp Channel Join Now
Instagram Profile Join Now

नई दिल्ली। रेलवे भर्ती बोर्ड (RRB) ने ग्रुप-डी भर्ती परीक्षा का रिजल्ट घोषित कर दिया है। परीक्षा में शामिल उम्मीदवार अब अपने संबंधित क्षेत्रीय आरआरबी की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर रीजन के आधार पर परिणाम देख सकते हैं।

रिजल्ट आधिकारिक वेबसाइट पर डाउनलोड के लिए उपलब्ध करा दिया गया है। इसके अलावा, उम्मीदवार आज शाम 6 बजे से अपना स्कोरकार्ड और क्वालिफाइंग स्टेटस भी चेक कर सकेंगे।

आरआरबी ने बताया कि सीबीटी परीक्षा में शॉर्टलिस्ट किए गए सफल उम्मीदवारों को जल्द ही फिजिकल टेस्ट (PET), दस्तावेज सत्यापन और मेडिकल परीक्षा के लिए बुलाया जाएगा।

उम्मीदवारों को सलाह दी गई है कि वे नियमित रूप से अपनी क्षेत्रीय आरआरबी की वेबसाइट चेक करते रहें ताकि आगे की प्रक्रिया की सूचना न चूकें।