लखनऊ विश्वविद्यालय में UG एडमिशन 2026-27 शुरू, 31 मई तक करें आवेदन
लखनऊ। लखनऊ विश्वविद्यालय ने शैक्षणिक सत्र 2026-27 के लिए स्नातक (UG) पाठ्यक्रमों में ऑनलाइन प्रवेश प्रक्रिया शुक्रवार से शुरू कर दी है। इच्छुक अभ्यर्थी विश्वविद्यालय की आधिकारिक वेबसाइट के माध्यम से 31 मई 2026 तक आवेदन कर सकते हैं।
प्रवेश प्रक्रिया में शामिल होने के लिए सबसे पहले उम्मीदवारों को अनिवार्य रूप से लखनऊ यूनिवर्सिटी रजिस्ट्रेशन नंबर (LURN) बनवाना होगा। इसके लिए 100 रुपये शुल्क निर्धारित किया गया है। इस बार कुल 17 पाठ्यक्रमों में करीब 6500 सीटों पर प्रवेश दिया जाएगा।
विश्वविद्यालय के प्रवक्ता प्रो. मुकुल श्रीवास्तव ने बताया कि ऑनलाइन आवेदन के दौरान यदि खाते से भुगतान कट जाए और आवेदन सफल न हो, तो अभ्यर्थी 48 घंटे तक दोबारा भुगतान न करें। सभी दाखिले प्रवेश परीक्षा के आधार पर होंगे, जिसकी समय-सारिणी बाद में जारी की जाएगी। साथ ही, संबद्ध कॉलेजों में प्रवेश के लिए भी LURN पंजीकरण अनिवार्य रहेगा।
ऐसे करें रजिस्ट्रेशन
- वेबसाइट पर जाकर “New Registration” पर क्लिक करें
- वैध ईमेल आईडी दर्ज करें, उसी पर OTP प्राप्त होगा
- लॉगिन आईडी बनाने के बाद व्यक्तिगत विवरण भरें
- प्रोफाइल पूर्ण करने के बाद 100 रुपये शुल्क जमा करें
- इसके बाद LURN रजिस्ट्रेशन पूरा हो जाएगा
आवेदन शुल्क
- स्नातक (UG):
- सामान्य/ओबीसी/EWS: 1200 रुपये
- SC/ST/PwD: 600 रुपये
प्रोफेशनल कोर्स:
- सामान्य/ओबीसी/EWS: 1500 रुपये
- SC/ST/PwD: 750 रुपये
डीफार्मा:
- सामान्य/ओबीसी/EWS: 1500 रुपये
- SC/ST/PwD: 750 रुपये
प्रमुख कोर्स और सीटें
विश्वविद्यालय में इस वर्ष बीए, बीएससी (बायोलॉजी/मैथ्स), बीकॉम, बीबीए, बीसीए, बीए एलएलबी (इंटीग्रेटेड), बीएससी एग्रीकल्चर, योग, बीवोक रिन्यूएबल एनर्जी, बीएफए/बीवीए, होटल मैनेजमेंट समेत कई कोर्सों में प्रवेश होगा।
इसके अलावा कुछ पाठ्यक्रम जैसे बीजेएमसी और बीएलएड केवल संबद्ध कॉलेजों में उपलब्ध रहेंगे।
महत्वपूर्ण बात: सभी अभ्यर्थी आवेदन से पहले अपनी ईमेल आईडी सक्रिय रखें और भुगतान से जुड़ी किसी भी समस्या में जल्दबाजी न करें।
