UGC NET June 2026 : NTA ने जारी किया एग्जाम टाइमटेबल, जानें कब आएगा एडमिट कार्ड और किस दिन होगी परीक्षा
Jun 6, 2026, 21:07 IST
WhatsApp
Channel
Join Now
Facebook
Profile
Join Now
Instagram
Profile
Join Now
यूजीसी-नेट जून 2026 परीक्षा की तैयारी कर रहे लाखों अभ्यर्थियों के लिए बड़ी खबर है। National Testing Agency ने परीक्षा का विस्तृत शेड्यूल जारी कर दिया है। परीक्षा 22 जून से 30 जून 2026 तक देशभर के विभिन्न परीक्षा केंद्रों पर कंप्यूटर आधारित टेस्ट (CBT) मोड में आयोजित की जाएगी।
एनटीए द्वारा जारी कार्यक्रम के अनुसार परीक्षा दो पालियों में कराई जाएगी और इसमें 80 से अधिक विषयों के लिए परीक्षाएं आयोजित होंगी। परीक्षा शहर की जानकारी उम्मीदवारों को परीक्षा से कुछ दिन पहले उपलब्ध कराई जाएगी, जबकि एडमिट कार्ड बाद में जारी किए जाएंगे।
दो शिफ्ट में होगी परीक्षा
एनटीए के मुताबिक यूजीसी-नेट परीक्षा प्रतिदिन दो पालियों में आयोजित होगी।
पहली पाली: सुबह 9:00 बजे से दोपहर 12:00 बजे तक
दूसरी पाली: दोपहर 3:00 बजे से शाम 6:00 बजे तक
निर्धारित अवधि के दौरान अलग-अलग विषयों की परीक्षाएं विभिन्न तिथियों में आयोजित की जाएंगी।
इन विषयों से होगी परीक्षा की शुरुआत
22 जून को आयोजित होने वाली परीक्षा में विजुअल आर्ट, संग्रहालय विज्ञान एवं संरक्षण, पंजाबी, तमिल, भूगोल और गृह विज्ञान जैसे विषय शामिल रहेंगे।
इसके बाद शिक्षा, विधि, राजनीति विज्ञान, वाणिज्य, अंग्रेजी, हिंदी, मनोविज्ञान, प्रबंधन, पर्यावरण विज्ञान और समाजशास्त्र जैसे प्रमुख विषयों की परीक्षाएं अलग-अलग दिनों में आयोजित की जाएंगी।
80 से ज्यादा विषय होंगे शामिल
परीक्षा कार्यक्रम में इतिहास, कंप्यूटर विज्ञान एवं अनुप्रयोग, जनसंचार एवं पत्रकारिता, लोक प्रशासन, अपराध विज्ञान, पुस्तकालय एवं सूचना विज्ञान, तुलनात्मक साहित्य, भारतीय ज्ञान प्रणाली, आपदा प्रबंधन, पर्यटन प्रशासन एवं प्रबंधन, मानवाधिकार और वानिकी सहित कई अन्य विषयों को भी शामिल किया गया है।
कब जारी होगा एडमिट कार्ड?
एनटीए ने बताया है कि परीक्षा शुरू होने से करीब 8 से 10 दिन पहले उम्मीदवारों को परीक्षा शहर (Exam City Intimation Slip) की जानकारी उपलब्ध करा दी जाएगी।
वहीं, एडमिट कार्ड परीक्षा तिथि से कुछ दिन पहले आधिकारिक वेबसाइट पर जारी किए जाएंगे। उम्मीदवार अपने आवेदन नंबर और जन्मतिथि की सहायता से एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकेंगे।
अभ्यर्थियों के लिए जरूरी सलाह
एनटीए ने उम्मीदवारों को सलाह दी है कि वे परीक्षा से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण सूचनाओं, परीक्षा शहर सूचना पर्ची, एडमिट कार्ड और दिशा-निर्देशों के लिए नियमित रूप से आधिकारिक वेबसाइट पर नजर बनाए रखें।
साथ ही अभ्यर्थी विषयवार परीक्षा तिथि और समय की जानकारी भी समय-समय पर जांचते रहें ताकि किसी प्रकार की असुविधा से बचा जा सके।