Union Bank Recruitment 2026: ₹1.56 लाख मासिक वेतन तक का मौका, आवेदन शुरू
New Delhi : बैंकिंग सेक्टर में अधिकारी बनने का सपना देख रहे युवाओं के लिए यूनियन बैंक ऑफ इंडिया ने भर्ती का सुनहरा अवसर दिया है। बैंक ने भर्ती परियोजना 2026-27 के तहत स्पेशलिस्ट ऑफिसर (SO), जनरल बैंकिंग ऑफिसर (GBO) और डोमेन एक्सपर्ट ऑफिसर के कुल 395 पदों पर आवेदन आमंत्रित किए हैं। ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया 21 जुलाई 2026 से शुरू हो चुकी है और इच्छुक उम्मीदवार 10 अगस्त 2026 तक आवेदन कर सकते हैं।
किन पदों पर होगी भर्ती?
इस भर्ती अभियान के तहत विभिन्न अधिकारी स्तर के पद भरे जाएंगे।
- मैनेजर – 163 पद
- सीनियर मैनेजर – 153 पद
- चीफ मैनेजर – 52 पद
- असिस्टेंट जनरल मैनेजर – 20 पद
- डिप्टी जनरल मैनेजर – 7 पद
चयनित उम्मीदवारों की नियुक्ति बैंक की आवश्यकता के अनुसार देशभर में की जाएगी।
आवेदन शुल्क और आयु सीमा
एससी, एसटी और PwBD वर्ग के अभ्यर्थियों के लिए आवेदन शुल्क 177 रुपये निर्धारित किया गया है, जबकि अन्य सभी श्रेणियों के उम्मीदवारों को 1,180 रुपये शुल्क देना होगा।
पद के अनुसार न्यूनतम आयु 22 वर्ष तथा अधिकतम आयु 30 से 50 वर्ष तक निर्धारित की गई है। आरक्षित वर्ग के अभ्यर्थियों को सरकारी नियमों के अनुसार आयु में छूट मिलेगी।
कैसे होगा चयन?
एमएमजीएस-2 और एमएमजीएस-3 स्तर के पदों के लिए आवश्यकता पड़ने पर ऑनलाइन परीक्षा, ग्रुप डिस्कशन, पर्सनल इंटरव्यू , दस्तावेज सत्यापन और मेडिकल परीक्षण*के आधार पर चयन किया जाएगा। वहीं, एसएमजीएस-4 से टीईजीएस-6 स्तर के वरिष्ठ पदों के लिए ग्रुप डिस्कशन, अन्य मूल्यांकन और इंटरव्यू आयोजित किए जा सकते हैं।
स्पेशलिस्ट ऑफिसर पदों की परीक्षा में संबंधित विषय से प्रोफेशनल नॉलेज के प्रश्न होंगे, जबकि जनरल बैंकिंग ऑफिसर पद के लिए रीजनिंग, क्वांटिटेटिव एप्टीट्यूड, इंग्लिश लैंग्वेज और प्रोफेशनल नॉलेज से जुड़े प्रश्न पूछे जाएंगे। परीक्षा में प्रत्येक गलत उत्तर पर 0.25 अंक की नेगेटिव मार्किंग भी होगी।
₹47 लाख तक मिलेगा सालाना पैकेज
चयनित उम्मीदवारों को पद के अनुसार आकर्षक वेतन मिलेगा। मैनेजर पद का शुरुआती वेतनमान ₹64,820 प्रति माह से शुरू होगा, जबकि डिप्टी जनरल मैनेजर का वेतनमान ₹1,56,500 प्रति माह तक होगा। बैंक के अनुसार, विभिन्न पदों पर अनुमानित वार्षिक CTC ₹21 लाख से ₹47 लाख तक हो सकती है। इसके अलावा महंगाई भत्ता, मकान किराया भत्ता (HRA), मेडिकल सुविधा, लीव फेयर कंसेशन (LFC) सहित अन्य सुविधाएं भी दी जाएंगी।
प्रोबेशन और सर्विस बॉन्ड
चयनित अभ्यर्थियों को दो वर्ष की प्रोबेशन अवधि पूरी करनी होगी। साथ ही नियुक्ति के बाद तीन वर्ष का सर्विस बॉन्ड भी लागू रहेगा। यदि कोई उम्मीदवार निर्धारित अवधि पूरी होने से पहले नौकरी छोड़ता है, तो उसे नियमानुसार बॉन्ड राशि और लागू करों का भुगतान करना होगा।
