UP बोर्ड 10वीं-12वीं के नतीजे कल शाम 4 बजे होंगे जारी, 52 लाख छात्रों का इंतजार खत्म
प्रयागराज I उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद (UPMSP) ने हाईस्कूल (10वीं) और इंटरमीडिएट (12वीं) परीक्षाओं के परिणाम जारी करने की तारीख और समय का ऐलान कर दिया है। बोर्ड द्वारा दोनों कक्षाओं के नतीजे 23 अप्रैल को शाम 4 बजे घोषित किए जाएंगे।
इस वर्ष यूपी बोर्ड परीक्षा में करीब 52 लाख से अधिक विद्यार्थियों ने हिस्सा लिया था, जिनका लंबे समय से रिजल्ट का इंतजार चल रहा था। अब यह इंतजार खत्म होने जा रहा है।
रिजल्ट जारी होते ही छात्र ऑनलाइन माध्यम से अपना परिणाम देख सकेंगे। विद्यार्थी अमर उजाला की वेबसाइट पर जाकर भी सबसे पहले अपना रिजल्ट चेक कर सकते हैं। इसके लिए छात्रों को पहले पंजीकरण करना होगा, जिसके बाद वे आसानी से अपना स्कोर देख पाएंगे।
बोर्ड की ओर से सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं और परिणाम घोषित करने के लिए अंतिम प्रक्रिया चल रही है। ऐसे में छात्र-छात्राएं अपने रोल नंबर तैयार रखें ताकि रिजल्ट जारी होते ही तुरंत अपना परिणाम देख सकें।
