UP Board Exam : वाराणसी में 12 मार्च के बाद शुरू होगा कॉपियों का मूल्यांकन, 4 केंद्र बनाए गए
Mar 4, 2026, 15:47 IST
WhatsApp Channel
Join Now
Facebook Profile
Join Now
Instagram Profile
Join Now
वाराणसी। उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद (UP बोर्ड) की हाईस्कूल और इंटरमीडिएट परीक्षाएं इन दिनों जिले में शांतिपूर्ण ढंग से चल रही हैं। वाराणसी में कुल 118 परीक्षा केंद्रों पर परीक्षाएं आयोजित की जा रही हैं। 12 मार्च को परीक्षा समाप्त होने के बाद उत्तर पुस्तिकाओं के मूल्यांकन की प्रक्रिया शुरू कर दी जाएगी। प्रशासन ने इसकी तैयारियां पहले से ही तेज कर दी हैं।
चार मूल्यांकन केंद्र तय
जिले में कॉपियों की जांच के लिए चार मूल्यांकन केंद्र बनाए गए हैं। इनमें पीएम श्री राजकीय क्वींस इंटर कॉलेज, निवेदिता शिक्षा सदन बालिका इंटर कॉलेज, भारतीय शिक्षा मंदिर इंटर कॉलेज और जेपी मेहता इंटर कॉलेज शामिल हैं।
इनमें निवेदिता शिक्षा सदन और जेपी मेहता इंटर कॉलेज को इस बार नए मूल्यांकन केंद्र के रूप में जोड़ा गया है। मूल्यांकन कार्य के लिए 2500 से अधिक परीक्षकों की ड्यूटी लगाए जाने की तैयारी है।
15 मार्च तक पहुंच जाएंगी कॉपियां
जिला विद्यालय निरीक्षक (DIOS) भोलेंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि 15 मार्च तक सभी केंद्रों पर कॉपियां पहुंचा दी जाएंगी। मूल्यांकन कार्य प्रतिदिन सुबह 9 बजे से शाम 5 बजे तक किया जाएगा।
मूल्यांकन प्रक्रिया की निगरानी के लिए पीएम श्री राजकीय क्वींस इंटर कॉलेज में पहले से संचालित कंट्रोल रूम को सक्रिय रखा जाएगा। सभी केंद्रों पर सेक्टर मजिस्ट्रेट की तैनाती होगी और बोर्ड की ओर से पर्यवेक्षक भी नियुक्त किए जाएंगे।
सख्त व्यवस्था में होगा मूल्यांकन
परीक्षकों को कॉपी जांचने से पहले मॉडल उत्तर पुस्तिकाएं दिखाई जाएंगी और मूल्यांकन की प्रक्रिया विस्तार से समझाई जाएगी। पारदर्शिता और निष्पक्षता सुनिश्चित करने के लिए मूल्यांकन के दौरान परीक्षकों के मोबाइल फोन बंद रखे जाएंगे।
प्रशासन का कहना है कि पूरी प्रक्रिया सख्त निगरानी में कराई जाएगी, ताकि समयबद्ध और निष्पक्ष तरीके से परिणाम घोषित किए जा सकें।