Movie prime

UP GNM 2026: 29 अप्रैल से शुरू होंगे आवेदन, जानें योग्यता, एग्जाम पैटर्न और रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया
 

 
 UP GNM 2026: 29 अप्रैल से शुरू होंगे आवेदन, जानें योग्यता, एग्जाम पैटर्न और रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया
WhatsApp Channel Join Now
Instagram Profile Join Now

नई दिल्ली। अटल बिहारी वाजपेयी मेडिकल यूनिवर्सिटी की ओर से उत्तर प्रदेश जीएनएम मेडिकल टेस्ट (UPGET) 2026 के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया 29 अप्रैल से शुरू की जा रही है। इस प्रवेश परीक्षा में शामिल होने के इच्छुक उम्मीदवार ऑफिशियल वेबसाइट पर जाकर आवेदन कर सकेंगे। आवेदन की अंतिम तिथि 26 मई 2026 तय की गई है। वहीं, अभ्यर्थियों को 19 मई से 26 मई के बीच आवेदन फॉर्म में सुधार (करेक्शन) करने का अवसर भी मिलेगा।

कौन कर सकता है आवेदन?

यूपी जीएनएम प्रवेश परीक्षा में आवेदन करने के लिए उम्मीदवार की न्यूनतम आयु 17 वर्ष होनी चाहिए। इसके साथ ही अभ्यर्थी ने किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड से 12वीं कक्षा कम से कम 40% अंकों के साथ उत्तीर्ण की हो। अन्य आवश्यक पात्रताओं को भी पूरा करना अनिवार्य होगा।

एग्जाम पैटर्न

इस परीक्षा में कुल 100 बहुविकल्पीय प्रश्न पूछे जाएंगे, जो विज्ञान, सामान्य ज्ञान और अंग्रेजी विषयों से होंगे। परीक्षा कुल 100 अंकों की होगी और इसमें किसी प्रकार की नेगेटिव मार्किंग नहीं रखी गई है। परीक्षा की अवधि 140 मिनट होगी और यह एक ही शिफ्ट में सुबह 11 बजे से दोपहर 1:20 बजे तक आयोजित की जाएगी।

ऐसे करें आवेदन

  • सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट [www.abvmuup.edu.in](http://www.abvmuup.edu.in) पर जाएं।
  • होमपेज पर “Register” सेक्शन पर क्लिक करें।
  • मांगी गई सभी जानकारी सावधानीपूर्वक भरें।
  • आवश्यक दस्तावेजों की स्कैन कॉपी अपलोड करें।
  • अंत में आवेदन फॉर्म सबमिट कर उसका प्रिंट आउट जरूर निकाल लें।

यूपी जीएनएम 2026 परीक्षा नर्सिंग क्षेत्र में करियर बनाने के इच्छुक युवाओं के लिए एक महत्वपूर्ण अवसर मानी जा रही है।