UP GNM Entrance Test 2026: एडमिट कार्ड जारी, 16 जून को होगी परीक्षा; जानें डाउनलोड प्रक्रिया और जरूरी निर्देश
नई दिल्ली। उत्तर प्रदेश जीएनएम (GNM) प्रवेश परीक्षा 2026 में शामिल होने वाले अभ्यर्थियों के लिए महत्वपूर्ण अपडेट है। अटल बिहारी वाजपेयी मेडिकल यूनिवर्सिटी (ABVMU) ने यूपी जीएनएम एंट्रेंस टेस्ट (UPGET) 2026 के एडमिट कार्ड जारी कर दिए हैं। परीक्षा में शामिल होने वाले उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर अपना प्रवेश पत्र डाउनलोड कर सकते हैं।
एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के लिए अभ्यर्थियों को अपने रजिस्ट्रेशन नंबर और पासवर्ड की आवश्यकता होगी। उम्मीदवारों को सलाह दी गई है कि वे परीक्षा तिथि से पहले अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड कर उसकी सभी जानकारियों की जांच कर लें।
ऐसे डाउनलोड करें एडमिट कार्ड
- सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट abvmucet26.co.in पर जाएं।
- होमपेज पर उपलब्ध "Uttar Pradesh GNM Entrance Test (UPGET) 2026 Admit Card" लिंक पर क्लिक करें।
- अपना रजिस्ट्रेशन नंबर और पासवर्ड दर्ज करें।
- लॉगिन करते ही एडमिट कार्ड स्क्रीन पर दिखाई देगा।
- एडमिट कार्ड डाउनलोड कर उसका प्रिंटआउट सुरक्षित रख लें।
16 जून को होगी परीक्षा
यूपी जीएनएम एंट्रेंस टेस्ट 2026 का आयोजन 16 जून 2026 को उत्तर प्रदेश के विभिन्न परीक्षा केंद्रों पर किया जाएगा। परीक्षा में विज्ञान, सामान्य ज्ञान और अंग्रेजी विषयों से कुल 100 बहुविकल्पीय प्रश्न पूछे जाएंगे, जिनके लिए 100 अंक निर्धारित हैं। परीक्षा में गलत उत्तरों के लिए किसी प्रकार की नेगेटिव मार्किंग नहीं होगी।
परीक्षा सुबह 11 बजे से दोपहर 1:20 बजे तक आयोजित होगी। सभी अभ्यर्थियों को सुबह 9 बजे तक परीक्षा केंद्र पर रिपोर्ट करना अनिवार्य होगा। वहीं, सुबह 10:15 बजे के बाद किसी भी उम्मीदवार को परीक्षा केंद्र में प्रवेश नहीं दिया जाएगा।
विश्वविद्यालय ने अभ्यर्थियों से समय से पहले परीक्षा केंद्र पहुंचने और एडमिट कार्ड के साथ आवश्यक पहचान पत्र लेकर आने की अपील की है।
