Movie prime

UP PCS मेन परीक्षा की तारीख घोषित: इस दिन से शुरू होंगी मुख्य परीक्षाएं, एडमिट कार्ड जल्द

 
UP PCS मेन परीक्षा की तारीख घोषित: इस दिन से शुरू होंगी मुख्य परीक्षाएं, एडमिट कार्ड जल्द
WhatsApp Channel Join Now
Instagram Profile Join Now

UP PCS: उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग (UPPSC) ने सम्मिलित राज्य/प्रवर अधीनस्थ सेवा परीक्षा (UPPSC PCS) मुख्य परीक्षा 2025 की तारीखों की आधिकारिक घोषणा कर दी है। यह परीक्षा 29 जून से 2 जुलाई 2025 तक प्रयागराज और लखनऊ में दो पालियों में आयोजित होगी। प्रारंभिक परीक्षा पास करने वाले 15,066 अभ्यर्थी इस परीक्षा में शामिल होंगे, जिसमें 947 पदों पर भर्ती की जाएगी।

PCS परीक्षा का शेड्यूल
परीक्षा 2 सत्रों में होगी: पहला सत्र सुबह 9:00 बजे से दोपहर 12:00 बजे तक और दूसरा सत्र दोपहर 2:30 बजे से शाम 5:30 बजे तक।

29 जून: पहला सत्र - सामान्य हिंदी, दूसरा सत्र - निबंध लेखन।
30 जून: पहला सत्र - सामान्य अध्ययन पेपर 1, दूसरा सत्र - सामान्य अध्ययन पेपर 2।
1 जुलाई: पहला सत्र - सामान्य अध्ययन पेपर 3, दूसरा सत्र - सामान्य अध्ययन पेपर 4।
2 जुलाई: पहला सत्र - सामान्य अध्ययन पेपर 5, दूसरा सत्र - सामान्य अध्ययन पेपर 6।

परीक्षा पैटर्न
PCS मुख्य परीक्षा कुल 1500 अंकों की होगी। इसमें सामान्य अध्ययन के 6 पेपर (प्रत्येक 200 अंक) और सामान्य हिंदी व निबंध लेखन (प्रत्येक 150 अंक) शामिल होंगे। पेपर 5 और 6 उत्तर प्रदेश से संबंधित विषयों पर आधारित होंगे।

PCS एडमिट कार्ड जल्द
आयोग शीघ्र ही आधिकारिक वेबसाइट uppsc.up.nic.in पर एडमिट कार्ड जारी करेगा। अभ्यर्थी अपने रजिस्ट्रेशन नंबर और जन्मतिथि के जरिए इसे डाउनलोड कर सकेंगे। परीक्षा केंद्र पर एडमिट कार्ड के साथ वैध फोटो पहचान पत्र अनिवार्य होगा।