Movie prime

UPSSSC भर्ती 2026: UP में हवलदार प्रशिक्षक के 209 पदों पर वैकेंसी, आवेदन 19 जून से शुरू
 

 
 UPSSSC भर्ती 2026: UP में हवलदार प्रशिक्षक के 209 पदों पर वैकेंसी, आवेदन 19 जून से शुरू
WhatsApp Channel Join Now
Instagram Profile Join Now

लखनऊ। उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग) ने एक और नई भर्ती अधिसूचना जारी की है। आयोग ने होमगार्ड मुख्यालय, उत्तर प्रदेश, लखनऊ के तहत हवलदार प्रशिक्षक मुख्य परीक्षा के लिए कुल 209 पदों पर भर्ती निकाली है।

इस भर्ती के लिए इच्छुक उम्मीदवार आयोग की आधिकारिक वेबसाइट upsssc.gov.in के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन कर सकेंगे।

महत्वपूर्ण तिथियां

  • अधिसूचना जारी: 17 अप्रैल 2026
  • आवेदन शुरू होने की तिथि: 19 जून 2026
  • आवेदन व शुल्क जमा करने की अंतिम तिथि: 9 जुलाई 2026
  • शुल्क समायोजन/आवेदन संशोधन की अंतिम तिथि: 16 जुलाई 2026

योग्यता और आयु सीमा

इस पद के लिए उम्मीदवार का किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड या संस्थान से इंटरमीडिएट (12वीं) उत्तीर्ण होना अनिवार्य है।
अवैतनिक विभागीय कर्मचारी वर्ग के लिए न्यूनतम योग्यता हाईस्कूल निर्धारित की गई है।

आयु सीमा के अनुसार अभ्यर्थी की आयु 18 वर्ष से कम और 40 वर्ष से अधिक नहीं होनी चाहिए।
आरक्षित वर्गों को सरकार के नियमानुसार आयु में छूट प्रदान की जाएगी।