UPTET Answer Key 2026 जारी: उम्मीदवार करें उत्तरों का मिलान, 14 जुलाई तक दर्ज करा सकेंगे आपत्ति
नई दिल्ली। उत्तर प्रदेश शिक्षक पात्रता परीक्षा (UPTET) 2026 में शामिल हुए लाखों अभ्यर्थियों के लिए बड़ी अपडेट सामने आई है। उत्तर प्रदेश शिक्षा सेवा चयन आयोग (UPESSC) ने UPTET Answer Key 2026 जारी कर दी है। परीक्षा में शामिल उम्मीदवार आयोग की आधिकारिक वेबसाइट upessc.up.gov.in पर जाकर प्रोविजनल आंसर की डाउनलोड कर सकते हैं। इसके जरिए अभ्यर्थी अपने उत्तरों का मिलान कर संभावित परिणाम का अनुमान भी लगा सकते हैं।
14 जुलाई तक दर्ज करा सकते हैं आपत्ति
आयोग ने उम्मीदवारों को प्रोविजनल आंसर की पर आपत्ति दर्ज कराने का भी अवसर दिया है। यदि किसी प्रश्न के उत्तर को लेकर अभ्यर्थियों को कोई आपत्ति है, तो वे 14 जुलाई 2026 की रात 12 बजे तक ऑनलाइन माध्यम से अपना ऑब्जेक्शन दर्ज करा सकते हैं। निर्धारित समय के बाद किसी भी आपत्ति पर विचार नहीं किया जाएगा।
- ऐसे डाउनलोड करें UPTET Answer Key 2026
- सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट upessc.up.gov.in पर जाएं।
- होमपेज पर 'शिक्षक पात्रता परीक्षा (UPTET-2026) - प्रश्न आपत्ति (Qs. Objection)' लिंक पर क्लिक करें।
- अब अपना रोल नंबर, जन्मतिथि और स्क्रीन पर दिया गया कोड दर्ज कर लॉगिन करें।
- लॉगिन के बाद आपकी स्क्रीन पर प्रोविजनल आंसर की खुल जाएगी।
- इसे डाउनलोड करें और अपने उत्तरों का मिलान करें। यदि किसी उत्तर पर आपत्ति हो तो वहीं से ऑनलाइन ऑब्जेक्शन दर्ज करें।
कब हुई थी परीक्षा?
UPTET 2026 का आयोजन 2 और 3 जुलाई को दो-दो शिफ्ट में तथा 4 जुलाई को एक शिफ्ट में कराया गया था। आयोग सभी प्राप्त आपत्तियों की समीक्षा करने के बाद फाइनल आंसर की जारी करेगा। इसके बाद अंतिम उत्तर कुंजी के आधार पर UPTET 2026 का परिणाम घोषित किया जाएगा।
