Varanasi: ITI में सत्र 2025-26 के लिए प्रवेश शुरू, आवेदन की अंतिम तिथि बढ़ाकर 22 जून की गई
Varanasi: जिले के सभी राजकीय और निजी औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थानों (ITI) में शैक्षणिक सत्र 2025-26 के लिए प्रवेश प्रक्रिया प्रारंभ हो गई है। इच्छुक अभ्यर्थी www.scvtup.in पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। आवेदन की अंतिम तिथि अब 5 जून से बढ़ाकर 22 जून 2025 कर दी गई है। इसके बाद कोई फॉर्म स्वीकार नहीं किया जाएगा।
फीस और संस्थानों का विवरण
जनरल व OBC वर्ग के उम्मीदवारों के लिए आवेदन शुल्क ₹250 और एससी-एसटी वर्ग के लिए ₹150 निर्धारित है। शुल्क का भुगतान डेबिट कार्ड, क्रेडिट कार्ड या नेट बैंकिंग के माध्यम से किया जा सकता है। जिले में चार राजकीय और 104 निजी ITI संस्थान हैं, जिनमें लगभग 10,000 सीटों पर प्रवेश लिया जाएगा।
सुरक्षित और पारदर्शी आवेदन प्रणाली
आवेदन के दौरान अभ्यर्थियों को अपने मोबाइल नंबर का ओटीपी के माध्यम से सत्यापन करना अनिवार्य होगा, जिससे पूरी प्रक्रिया पारदर्शी और सुरक्षित बनी रहे।
संशोधन का मिलेगा मौका
राजकीय ITI करौंदी के प्रधानाचार्य मुकेश कुमार सिंह ने बताया कि आवेदन के बाद अभ्यर्थी फॉर्म का प्रिंटआउट निकाल सकते हैं। अगर किसी फॉर्म में कोई त्रुटि है तो उसमें सुधार के लिए दो दिन का समय दिया जाएगा। किसी को कोई समस्या हो तो वह संस्थान में संपर्क कर मार्गदर्शन प्राप्त कर सकता है।
ऐसे करें आवेदन
ITI विद्यार्थी स्वयं भी scvtup.in/scvt2025 पोर्टल पर जाकर ITI आवेदन कर सकते हैं। होम पेज पर "ऑनलाइन आवेदन करें" टैब पर क्लिक करें, रजिस्ट्रेशन करें और फिर “अपूर्ण आवेदन पत्र को पूर्ण करें” लिंक पर जाकर आवश्यक विवरण भरें और आवेदन प्रक्रिया पूरी करें।
