Movie prime

7 साल की मेहनत के बाद सामने आया ‘रामायण पार्ट-1’ का टीजर, इमोशनल हुए निर्देशक नितेश तिवारी
 

 
 7 साल की मेहनत के बाद सामने आया ‘रामायण पार्ट-1’ का टीजर, इमोशनल हुए निर्देशक नितेश तिवारी
WhatsApp Channel Join Now
Instagram Profile Join Now

नई दिल्ली: सुपरस्टार रणबीर कपूर की बहुप्रतीक्षित फिल्म ‘रामायण पार्ट-1’ का लेटेस्ट टीजर गुरुवार को रिलीज कर दिया गया। फिल्म का निर्देशन नितेश तिवारी ने किया है। मुंबई में आयोजित टीजर लॉन्च इवेंट में निर्देशक के साथ निर्माता नमित मल्होत्रा भी मौजूद रहे।

इस खास मौके पर नितेश तिवारी भावुक नजर आए। उन्होंने बताया कि इस ड्रीम प्रोजेक्ट को पूरा करने में उन्हें करीब सात साल का लंबा समय लगा है। मीडिया से बातचीत के दौरान उन्होंने कहा कि इस मुकाम तक पहुंचना आसान नहीं था और इन वर्षों में उन्होंने हर पल इस दिन की कल्पना की।

नितेश तिवारी ने कहा, “इन सात सालों में मैंने हमेशा सोचा कि दर्शकों का रिएक्शन कैसा होगा। आज जब आप लोगों की प्रतिक्रिया देख रहा हूं तो लग रहा है कि हमारी मेहनत सफल हुई है। यह सिर्फ मेरी नहीं, बल्कि पूरी टीम की कड़ी मेहनत का नतीजा है।”

बताया जा रहा है कि इस माइथोलॉजिकल फिल्म को दो भागों में रिलीज किया जाएगा। ‘रामायण पार्ट-1’ दिवाली 2026 पर सिनेमाघरों में रिलीज होगी, जबकि ‘रामायण पार्ट-2’ दिवाली 2027 के मौके पर दर्शकों के बीच आएगी।

अगर नितेश तिवारी के फिल्मी करियर की बात करें तो वह लंबे समय से हिंदी सिनेमा में सक्रिय हैं और कई सफल फिल्में दे चुके हैं। उनकी चर्चित फिल्मों में दंगल, छिछोरे, चिल्लर पार्टी और भूतनाथ रिटर्न्स शामिल हैं।

गौरतलब है कि सुशांत सिंह राजपूत की फिल्म ‘छिछोरे’ के बाद से ही नितेश तिवारी ‘रामायण’ के निर्माण में जुटे हुए थे, जो अब आखिरकार बड़े पर्दे पर आने के लिए तैयार है।