Movie prime

रेड बुल के साथ घर पहुंचा कॉकरोच! श्वेता तिवारी ने FDA कमिश्नर से लगाई गुहार, शेयर किया वीडियो

 
Shweta
WhatsApp Channel Join Now
Instagram Profile Join Now

मुंबई। टीवी की मशहूर अभिनेत्री श्वेता तिवारी ने ऑनलाइन ग्रोसरी डिलीवरी को लेकर एक चौंकाने वाला मामला सोशल मीडिया पर शेयर किया है। श्वेता का दावा है कि उन्होंने इंस्टामार्ट के जरिए रेड बुल ड्रिंक ऑर्डर की थी, लेकिन डिलीवरी के बाद उनके घर में एक कॉकरोच दिखाई दिया। अभिनेत्री ने इसका वीडियो अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर शेयर करते हुए महाराष्ट्र फूड एंड ड्रग एडमिनिस्ट्रेशन (FDA) के कमिश्नर तुकाराम मुंडे से मामले पर ध्यान देने की अपील की है।

श्वेता ने शेयर किया कॉकरोच का वीडियो

श्वेता तिवारी ने इंस्टाग्राम स्टोरी पर एक वीडियो पोस्ट किया, जिसमें उनके घर के अंदर कॉकरोच घूमता नजर आ रहा है। वीडियो में अभिनेत्री बताती हैं कि उन्होंने इंस्टामार्ट से रेड बुल मंगाया था और इसके बाद उनके घर में कॉकरोच दिखाई दिया।

वीडियो में श्वेता कैमरे के जरिए कॉकरोच को दिखाते हुए कहती हैं कि वह पूरे घर में घूम रहा है। अभिनेत्री ने इस घटना को लेकर चिंता जाहिर की और इसे सोशल मीडिया के जरिए सामने रखा।

FDA कमिश्नर तुकाराम मुंडे को किया टैग

श्वेता ने अपनी पोस्ट में महाराष्ट्र FDA के कमिश्नर तुकाराम मुंडे को टैग करते हुए उनसे मामले पर ध्यान देने की अपील की। उन्होंने सवाल किया कि उनके घर में कॉकरोच पहुंचने जैसी घटना पर संबंधित अधिकारी कब ध्यान देंगे।

हालांकि, अभी तक इस बात की कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है कि कॉकरोच का सीधा संबंध ऑनलाइन ऑर्डर की गई ड्रिंक या उसकी पैकेजिंग से था। श्वेता ने फिलहाल अपने सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए इस मुद्दे को संबंधित विभाग तक पहुंचाया है।

'द ट्रेटर्स' में नजर आ रही हैं श्वेता

वर्कफ्रंट की बात करें तो श्वेता तिवारी इन दिनों करण जौहर के रियलिटी शो 'द ट्रेटर्स' सीजन 2 में नजर आ रही हैं। शो में उनके अलावा क्रिस्टल डिसूजा, मल्लिका शेरावत, दलीप ताहिल, रिया चक्रवर्ती, शालिनी पासी और शाहनील गिल समेत कई चर्चित चेहरे शामिल हैं। शो का दूसरा सीजन प्राइम वीडियो पर स्ट्रीम हो रहा है।