हरी-नारंगी साड़ी में सजीं कंगना... दिल्ली सीएम रेखा गुप्ता के घर मनाई पहली तीज, तस्वीरें की शेयर
नई दिल्ली: बॉलीवुड एक्ट्रेस और सांसद कंगना रनौत ने इस बार तीज का त्योहार दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता के साथ मनाया। इस खास मौके की तस्वीरें कंगना ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर शेयर की हैं। तस्वीरों में वह अन्य महिलाओं के साथ तीज का जश्न मनाती और डांस करती नजर आ रही हैं। कंगना ने इस खूबसूरत आयोजन के लिए रेखा गुप्ता का आभार भी जताया।
कंगना ने बताया कि यह उनकी पहली तीज थी। रेखा गुप्ता के घर उन्हें जिस तरह का प्यार और अपनापन मिला, उसने इस त्योहार को उनके लिए और भी खास बना दिया। तस्वीरों में कंगना काफी खुश नजर आ रही हैं और महिलाओं के साथ तीज के रंग में रंगी दिखाई दे रही हैं।
रेखा गुप्ता को बताया बड़ी बहन जैसा
सोशल मीडिया पर तस्वीरें शेयर करते हुए कंगना रनौत ने लिखा, “मेरी पहली तीज रेखा दीदी के घर पर मनाई। उनका प्यार और अपनापन बिल्कुल बड़ी बहन जैसा है। सभी को तीज की हार्दिक शुभकामनाएं।”
कंगना के इस पोस्ट से साफ है कि रेखा गुप्ता के घर उन्हें परिवार जैसा स्नेह और गर्मजोशी मिली। यही वजह है कि उन्होंने अपनी पहली तीज की यादों को सोशल मीडिया पर फैंस के साथ भी साझा किया
पारंपरिक अंदाज में नजर आईं कंगना
तीज के मौके पर कंगना रनौत का पारंपरिक लुक भी लोगों का ध्यान खींच रहा है। उन्होंने हरे और नारंगी रंग की सिल्क साड़ी पहनी थी। इसके साथ उन्होंने हरे रंग का ब्लाउज कैरी किया। गले में चोकर नेकलेस, कानों में मैचिंग झुमके और हाथों में चूड़ियां उनके लुक को और खूबसूरत बना रही थीं।
कंगना का यह ट्रेडिशनल अंदाज और तीज सेलिब्रेशन की तस्वीरें सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बनी हुई हैं। पहली तीज पर रेखा गुप्ता के घर मिला अपनापन उनके लिए इस त्योहार को यादगार बना गया।
