Movie prime


करण जौहर ने शाहरुख-आलिया समेत कई सितारों को किया अनफॉलो, बताई वजह

 
...
WhatsApp Channel Join Now
Instagram Profile Join Now
बॉलीवुड के मशहूर फिल्ममेकर Karan Johar इन दिनों सोशल मीडिया पर चर्चा में हैं। हाल ही में फैंस ने नोटिस किया कि उन्होंने इंस्टाग्राम पर कई बड़े सितारों को अनफॉलो कर दिया है।

इस लिस्ट में Shah Rukh Khan, Alia Bhatt, Varun Dhawan, Sidharth Malhotra और Manish Malhotra जैसे नाम शामिल हैं। इसके बाद सोशल मीडिया पर कई तरह की अटकलें लगनी शुरू हो गईं।

इंस्टाग्राम स्टोरी पर दी सफाई

बढ़ती चर्चाओं के बीच करण जौहर ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी के जरिए सफाई दी। उन्होंने कहा कि यह किसी विवाद या रिश्तों में दूरी की वजह से नहीं, बल्कि “डिजिटल डिटॉक्स” का हिस्सा है।

करण ने लिखा कि वह सोशल मीडिया पर अपना समय और ऊर्जा बचाने के लिए लोगों को अनफॉलो कर रहे हैं। उन्होंने यह भी कहा कि इस बात को जरूरत से ज्यादा बड़ा मुद्दा बनाया जा रहा है और लोगों से अपील की कि इसे क्लिकबेट न्यूज न बनाया जाए।

करीबी दोस्तों को अनफॉलो करने से बढ़ी चर्चा

करण जौहर की फॉलोइंग लिस्ट अचानक कम होने के बाद फैंस काफी हैरान नजर आए। खास बात यह रही कि उन्होंने उन सितारों को भी अनफॉलो किया, जिन्हें वह अपना करीबी दोस्त मानते हैं।

शाहरुख खान और मनीष मल्होत्रा करण के लंबे समय से करीबी दोस्त रहे हैं। वहीं आलिया भट्ट, वरुण धवन और सिद्धार्थ मल्होत्रा जैसे कलाकारों को करण ने अपने बैनर के जरिए बॉलीवुड में लॉन्च किया था। ऐसे में फैंस इस बदलाव को लेकर अलग-अलग कयास लगाने लगे।

प्रियंका चोपड़ा अब भी हैं फॉलो लिस्ट में

सोशल मीडिया यूजर्स ने यह भी देखा कि करण जौहर अब भी Priyanka Chopra को फॉलो कर रहे हैं। इसके बाद इंटरनेट पर इसे लेकर भी चर्चाएं शुरू हो गईं। हालांकि करण ने साफ किया कि उनका फैसला सिर्फ सोशल मीडिया से दूरी बनाने और खुद पर फोकस करने के लिए है।

कई प्रोजेक्ट्स में व्यस्त हैं करण

वर्कफ्रंट की बात करें तो करण जौहर इन दिनों अपने कई प्रोडक्शन प्रोजेक्ट्स में व्यस्त हैं। हाल ही में उनके बैनर तले बनी Chaand Mera Dil रिलीज हुई है। इसके अलावा वह जल्द ही Kartik Aaryan के साथ नई फिल्म Naagzilla लेकर आने वाले हैं।