Movie prime

मिर्जापुर: द मूवी को मिला A सर्टिफिकेट, 3 घंटे 17 मिनट का होगा भौकाल; जानें कब रिलीज होगी फिल्म
 

 
 मिर्जापुर: द मूवी को मिला A सर्टिफिकेट, 3 घंटे 17 मिनट का होगा भौकाल; जानें कब रिलीज होगी फिल्म
WhatsApp Channel Join Now
Instagram Profile Join Now

‘मिर्जापुर’ के फैंस के लिए बड़ी खबर सामने आई है। एक्सेल एंटरटेनमेंट और अमेजन MGM स्टूडियोज की बहुप्रतीक्षित फिल्म ‘मिर्जापुर: द मूवी’ को लेकर दर्शकों का इंतजार अब जल्द खत्म होने वाला है। फिल्म की रिलीज से पहले ही इसे लेकर जबरदस्त बज बना हुआ है।

करीब तीन सीजन तक ओटीटी पर दर्शकों का मनोरंजन करने वाली ‘मिर्जापुर’ की कहानी अब बड़े पर्दे पर पहुंचने जा रही है। फिल्म में गुड्डू पंडित और कलीन भैया अपने चर्चित किरदारों में वापसी करते नजर आएंगे। खून-खराबे, साजिश, दुश्मनी और सत्ता की लड़ाई से भरी मिर्जापुर की दुनिया एक बार फिर दर्शकों के सामने होगी।

‘मिर्जापुर: द मूवी’ को मिला A सर्टिफिकेट

फिल्म के टीजर और ट्रेलर को दर्शकों की ओर से काफी उत्साह मिला है। अब फिल्म को लेकर एक और बड़ी जानकारी सामने आई है। सेंट्रल बोर्ड ऑफ फिल्म सर्टिफिकेशन (CBFC) ने ‘मिर्जापुर: द मूवी’ को ‘A’ सर्टिफिकेट दिया है।

फिल्म का रनटाइम भी काफी लंबा है। ‘मिर्जापुर: द मूवी’ 3 घंटे 17 मिनट लंबी होगी। ऐसे में माना जा रहा है कि फिल्म में मिर्जापुर की कहानी को बड़े पर्दे पर विस्तार से पेश किया गया है।

बड़े पर्दे पर फिर दिखेगा गुड्डू-कलीन भैया का भौकाल

‘मिर्जापुर’ की लोकप्रियता को देखते हुए फिल्म से दर्शकों की उम्मीदें काफी ज्यादा हैं। गुड्डू पंडित और कलीन भैया की टक्कर एक बार फिर दर्शकों को देखने को मिलेगी। फिल्म में वही पुराना अंदाज, हिंसा, बदला, सत्ता और रिश्तों की उलझी हुई कहानी देखने को मिलने की उम्मीद है।

फिल्म को लेकर सोशल मीडिया पर भी लगातार चर्चा हो रही है। ऐसे में रिलीज के बाद ‘मिर्जापुर: द मूवी’ बॉक्स ऑफिस पर कितना भौकाल मचाती है, इस पर सभी की नजरें टिकी हैं।

4 सितंबर को सिनेमाघरों में दस्तक देगी फिल्म

‘मिर्जापुर: द मूवी’ 4 सितंबर 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। फिल्म का निर्देशन गुरमीत सिंह ने किया है, जबकि इसकी कहानी और लेखन पुनीत कृष्णा ने किया है।

फिल्म को एक्सेल एंटरटेनमेंट के बैनर तले रितेश सिधवानी और फरहान अख्तर ने प्रोड्यूस किया है। अमेजन MGM स्टूडियोज और एक्सेल एंटरटेनमेंट द्वारा प्रस्तुत यह फिल्म ‘मिर्जापुर’ फ्रेंचाइजी के फैंस के लिए बड़े पर्दे पर एक खास सिनेमाई अनुभव लेकर आने वाली है।